एक्सप्लोरर

भारत में फंसे विदेशियों की वीजा वैधता 31 अगस्त तक बढ़ाई गई, गृह मंत्रालय ने जारी किए आदेश

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लंबे समय से कॉमर्शियल फ्लाइटों को रद्द किया गया है. जिसके कारण कई विदेशी नागरिक हमारे देश में फंसे हुए हैं. वहीं अब गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि 31 अगस्त तक किसी भी विदेशी नागरिक को वीजा बढ़ाने की जरूरत नहीं है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगाए गए कड़े नियमों और कॉमर्शियल फ्लाइटों को रद्द करने के कारण कई विदेशी यात्री भारत में फंसे हुए हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने शुक्रवार को पिछले साल मार्च से 31 अगस्त, 2021 तक भारत में फंसे विदेशियों की वीजा वैधता बढ़ा दी है. अभी तक इन विदेशियों को हर महीनेअपना वीजा बढ़ाना पड़ रहा था.

दरअसल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण सामान्य कॉमर्शियल फ्लाइट अभी रद्द कर दी गई हैं. जिसके कारण भारत में फंसे ऐसे विदेशी नागरिकों के भारतीय वीजा या ठहरने की अवधि को 31.08.2021 तक बढ़ा दिया गया है. गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि अब इन विदेशियों को अपने वीजा विस्तार के लिए FRRO/FRO को कोई आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी.

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये विदेशी संबंधित एफआरआरओ को वापस अपने देश जाने की अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जब उन्हें देश से बाहर निकलने का अवसर मिलता है तो उन्हें बिना किसी ओवरस्टे जुर्माना के यह प्रदान किया जाएगा.

बता दें कि मार्च 2020 से महामारी के कारण सामान्य कॉमर्शियल फ्लाइट की अनुपलब्धता के कारण, वैध भारतीय वीजा पर मार्च 2020 से पहले भारत आए कई विदेशी नागरिक देश में फंस गए थे. ऐसे कई विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन के कारण भारत में अपना वीजा बढ़ाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

जिसे ध्यान में रखते हुए MHA ने पिछले साल 29 जून को एक आदेश जारी किया था, जिसमें उनके वीजा को 30 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था. जिसे सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन के शुरु होने के बाद से गिना जाएगा. हालांकि महामारी के कारण सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू नहीं हुआ, ऐसे विदेशी नागरिकों को मासिक आधार पर अपने वीजा के विस्तार या रहने की अवधि के लिए आवेदन करना पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ेंः

PM की जगह CM ममता बनर्जी की तस्वीर कोरोना वैक्सीन सार्टिफिकेट पर जारी कर रही बंगाल सरकार

Lions Corona Positive: चिड़ियाघर में 9 शेर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत; डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget