एक्सप्लोरर

शिवसेना-कांग्रेस-NCP का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम ड्राफ्ट तैयार, फाइनल करने के लिए शीर्ष नेताओं को भेजा जाएगा

तकरीबन 2 घंटे तक चली इस बैठक के बाद अलग-अलग मुद्दों पर नेताओं के बीच चर्चा के बाद ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. अब इस ड्राफ्ट को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के शीर्ष नेताओं को भेजा जाएगा

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम के 3 हफ्ते गुजर जाने के बाद आखिर सरकार बनाने के लिए शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच बैठकों के दौर के चलते अब कुछ बात बनती दिखाई दे रही है. मुंबई के बांद्रा इलाके के एमईटी इंस्टीट्यूट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी तीनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जहां जल्द से जल्द राज्य में सरकार बनाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के ड्राफ्ट को तैयार किया गया.

तकरीबन 2 घंटे तक चली इस बैठक के बाद अलग-अलग मुद्दों पर नेताओं के बीच चर्चा के बाद ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. अब इस ड्राफ्ट को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के शीर्ष नेताओं को भेजा जाएगा. शीर्ष नेता ड्राफ्ट में जो बदलाव करने के लिए कहेंगे, उन बदलावों को करने के बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा.

#MeToo के आरोपों पर अनु मलिक ने जाहिर किया अपना दर्द, कहा- इस खुश मिजाज चेहरे के पीछे मैं दुखी हूं

विधानसभा चुनाव के लिए तीनों पार्टियों का घोषणा पत्र बिल्कुल अलग अलग था. राज्य के विकास और राज्य में काम करने के लिए तीनों पार्टियों ने अलग-अलग प्रोग्राम बनाए थे. वैचारिक आधार पर पार्टियों में काफी भिन्नता है. चुनाव बाद बनी परिस्थितियों के बीच सरकार बनाने के लिए इनके बीच संबंध बनाने के लिए और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम फाइनल करने के लिए बैठक का आयोजन हुआ.

प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए लगाए थे 'राफेल' में आरोप, माफी मांगे कांग्रेस: राजनाथ सिंह 

इस बैठक में एनसीपी से छगन भुजबल, जयंत पाटिल और नवाब मलिक, शिवसेना से सुभाष देसाई, एकनाथ शिंदे और कांग्रेस से पृथ्वीराज चौहान, विजय वाडेत्तीवार और सुशील कुमार शिंदे मौजूद रहे. बैठक के बाद नेताओं ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसानों का हित साधने के लिए और स्थिर सरकार देने के लिए जल्द से जल्द कोशिश की जाएगी.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद वैसे तो एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला पर बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ऐसा रंज चढ़ा कि सालों पुराने भगवा साथी एक दूसरे का साथ छोड़कर अलग हो गए. सरकार बनाने के लिए सालों तक कांग्रेस-एनसीपी को कोसने वाली शिवसेना अब उनके संग खड़ी दिखाई दे रही है.

ये भी पढें:

एंबुलेंस के इंतज़ार में बड़ी देर तक स्ट्रेचर पर रहा महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर

झारखंड: बीजेपी-आजसू का गठबंधन लगभग टूटा, आजसू के अड़ियल रवैये से अमित शाह नाराज! 

राफेल मामला: राहुल गांधी ने कहा- अब इसकी जांच शुरू हो, जेपीसी गठित की जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस ने रोका तो...', CJP का जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान
'पुलिस ने रोका तो...', CJP का जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान
कर्नाटक में 198 मुस्लिम वोटर्स का नाम हटाने की साजिश का आरोप, BJP नेता पर FIR दर्ज
कर्नाटक में 198 मुस्लिम वोटर्स का नाम हटाने की साजिश का आरोप, BJP नेता पर FIR दर्ज
मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा
मुंबई प्रोटेस्ट के बाद CJP का क्या है अगला प्लान? आशुतोष रांका का बड़ा खुलासा
CJP Protest Live: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
LIVE: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
13 छक्के 15 चौके, लुआन ड्री प्रिटोरियस की आंधी, 79 गेंद में 188 ठोक रच डाला इतिहास
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
ओमान ने क्यों किया था बैन? फ्लाई दुबई में कैसे मिली एंट्री, माछर के हमलावर की पूरी कुंडली
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget