एक्सप्लोरर

राफेल मामला: राहुल गांधी ने कहा- अब इसकी जांच शुरू हो, जेपीसी गठित की जाए

आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी. कोर्ट ने इस मामले में पुनर्विचार की याचिकाओं को खारिज कर दिया. इसके साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका भी निपटारा कर दिया.

नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया. इस बीच राहुल गांधी ने दावा किया कि शीर्ष अदालत के फैसले से ही इस ‘घोटाले’ की जांच के लिए बड़ी गुंजाइश पैदा हुई है. ऐसे में जांच के लिए अब संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन होना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जोसेफ ने जो कहा है उससे ‘राफेल घोटाले’ की जांच के लिए बड़ी गुंजाइश पैदा हुई है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस मामले की पूरी तरह जांच शुरू होनी चाहिए. इस घोटाले की जांच के लिए जेपीसी गठित की जाए.’ गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे मामले में नरेंद्र मोदी सरकार को आज क्लीन चिट देते हुए कहा कि पुनर्विचार याचिकाएं सुनवायी योग्य नहीं हैं.

कोर्ट ने अपने 14 दिसंबर 2018 के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘हमने पाया कि पुनर्विचार याचिकाएं सुनवायी योग्य नहीं हैं.’’ इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे के संबंध में टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में सावधान रहना चाहिए.

भारत अगले साल नंबवर में फिर चांद पर कर सकता है 'सॉफ्ट लैंडिंग' की कोशिश

बीजेपी सरकार जश्न न मनाए, जांच कराए- कांग्रेस

उधर कांग्रेस ने कहा कि देश की शीर्ष अदालत ने किसी भी जांच एजेंसी को जांच से नहीं रोका है और ऐसे में बीजेपी सरकार को जीत का जश्न नहीं मनाना चाहिए बल्कि इस ‘घोटाले’ की जांच करानी चाहिए. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस सहित सभी एजेंसियां कर सकती हैं. उसने कहा कि हमारा अधिकार क्षेत्र और दायरा सीमित है, लेकिन कोई भी जांच एजेंसी इस पूरे मामले की जांच कर सकती है. न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि न्यायालय का फैसला किसी भी जांच के रास्ते में कोई अड़चन नहीं है.’’

झारखंड चुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया-राहुल समेत 40 नाम, प्रियंका का नाम नहीं सुरजेवाला ने कहा, ‘‘जीत के जश्न का दिन नहीं, बल्कि संजीदगी से जांच कराने का दिन है. बीजेपी नेता और मंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं. वे सबकी आंखों पर पर्दा डालने चाहते हैं. जेपीसी की जांच जरूरी है. बीजेपी जश्न नहीं मनाए, जांच कराए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि उन सवालों के जवाब सरकार ने नहीं दिए जो कांग्रेस और राहुल गांधी पूछते रहे हैं. पहला सवाल यह है कि बीजेपी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये के ऑफसेट कांट्रैक्ट से हिंदुस्तान एयरनॉटिक्स को क्यों अलग कर दिया?’’

कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया, ‘‘ यह ठेका 12 दिन पुरानी कंपनी को क्यों दे दिया गया? विमान की कीमत क्यों बढ़ाई गई? जब 126 विमानों की जरूरत थी तो 36 विमान क्यों खरीदे गए? रक्षा खरीद प्रक्रियाओं की अहवेलना क्यों की गई? बीजेपी सरकार ने देश को ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी से उपेक्षित क्यों किया? विमानों की आपूर्ति आठ साल में क्यों की जा रही है? नरेंद्र मोदी ने विमान की बुनियादी कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी क्यों की?’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget