एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा केस दर्ज, ब्लड बैंक में हुई खून की कमी

हामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है.मुंबई में भी महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. शहर में संक्रमितों की संख्या चार लाख 23 हजार 360 हो गई है.

मुंबई: पूरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ऐसा कहर बरपा रही है, जैसा पिछले साल भी नहीं देखा गया. महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों को अपना निशाना बनाया है. बड़ी बात यह है कि कोरोना की मार के बीच महाराष्ट्र में खून की कमी का संकट हो गया है. ब्लड बैंक में अब सात से आठ दिन का खून बचे होने का दावा किया गया है. जिसके बाद महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों ने ब्लड डोनेट करने की अपील की है. जानिए कोरोना से महाराष्ट्र मे कैसे तोड़ा रिकॉर्ड.

राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है. इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं.

राज्य में संक्रमण से 249 और मरीजों की मौत हो गयी. इस तरह पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54 हजार 898 लोग दम तोड़ चुके हैं.

मुंबई में भी एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज

राज्य में 32 हजार 641 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 24 लाख 33 हजार 368 लोग ठीक हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल तीन लाख 66 हजार 533 मरीजों का उपचार चल रहा है. मुंबई में संक्रमण के 8646 नए मामले आए हैं.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं. शहर में संक्रमितों की संख्या चार लाख 23 हजार 360 हो गई है. संक्रमण से मुंबई में 18 और मरीजों की मौत हो गई. पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह से एक दिन में मौत का यह सबसे ज्यादा मामला है. शहर में अब तक 11 हजार 704 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र-गुजरात में कोरोना के रिकॉर्ड केस दर्ज, अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 1 महीने के लिए रद्द

अमिताभ बच्चन ने परिवार और स्टाफ संग लगवाई कोरोना वैक्सीन, लिखा- सब ठीक है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget