एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अजित पवार को लेकर अटकलों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा...'

Maharashtra News: एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने हाल ही में दावा किया था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री एनसीपी से होगा. एकनाथ शिंदे ने उनके इसी बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

Eknath Shinde On NCP: महाराष्ट्र के जारी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (1 मई) को बड़ा बयान दिया है. एनसीपी नेता जयंत पाटिल (Jayant Patil) के बयान पर उन्होंने कहा, "हम जनता के लिए काम कर रहे हैं जिसे राजनीति करनी है वो करे. जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता. हम जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा करते रहेंगे. विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है. महा विकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा' है." 

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से एनसीपी नेता अजित पवार के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल ने दावा किया था कि पार्टी का प्रतिनिधित्व राज्य के अगले मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा. एनसीपी चीफ शरद पवार के हालिया बयान के बाद ये दावा महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच एक और दरार पैदा कर सकता है. पाटिल ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी तेजी से आगे बढ़ रही है और पार्टी महाराष्ट्र में प्रमुख ताकत बनने के लिए अन्य सभी दलों से आगे निकल जाएगी. 

क्या कहा था जयंत पाटिल ने?

सांगली के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पाटिल ने कहा था कि वर्तमान में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और एनसीपी को राज्य भर के लोगों से भारी समर्थन मिल रहा है. संतोष इस बात का है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री एनसीपी से होगा. ये अब लगभग सभी ने स्वीकार किया है. हमारी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है. मुझे विश्वास है कि एनसीपी प्रमुख के नेतृत्व में एनसीपी भविष्य में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी. 

अजित पवार खारिज कर चुके हैं अटकलें

जयंत पाटिल का बयान ऐसे समय में आया जब अजित पवार के बीजेपी में जाने की चर्चाएं तेज हैं और उनके समर्थक कई शहरों में होर्डिंग लगाकर उनके अगला मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं. हालांकि अजित पवार पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि शरद पवार के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं. 

ये भी पढ़ें- 

तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, संविधान पीठ ने कहा- शादी जारी रखना असंभव होने की स्थिति में...

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget