एक्सप्लोरर

Explainer: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट हुआ तो कौन साबित कर पाएगा बहुमत, जानिए क्या बन रहे हैं समीकरण?

Rebel Eknath Shinde: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद जो घमासान मचा है वो अभी खत्म नहीं हुआ है. अब फ्लोर टेस्ट की बात सामने आ रही है. आइए जानते हैं क्या समीकरण बन रहे हैं.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट (Maharashtra) की राजनीति में हर रोज परिवर्तन हो रहा है. उद्धव (Uddhav Thackeray) की कुर्सी के साथ साथ उनकी पार्टी शिवसेना की कमान भी उनके हाथों से जाती दिखाई दे रही है. विधानसभा में शिवसेना (Shivsena) का संख्याबल लगातार घट रहा है. गुरुवार तक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के कैंप में शिवसेना के 33 विधायक थे वो अब बढ़कर 38 हो गए हैं, 9 विधायक निर्दलीय हैं और 2 विधायक प्रहार जनशक्ति पार्टी के हैं जो गुवाहाटी (Guwahati) के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं. अब सभी की निगाहें होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी हैं.

अगर फ्लोर टेस्ट हुआ तो क्या होगा. पहले जान लेते हैं कि ये फ्लोर टेस्ट होता क्या है. इस टेस्ट में फैसला किया जाता है कि मौजूदा दल के पास सरकार बनाने के लिए संख्याबल है या नहीं. इसमें राज्यपाल किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. वहीं सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट के आदेश देने की शक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता है. अगर राज्यपाल को लगता है कि सरकार के पास सदन में संख्याबल कम है तो वो चाहें तो फ्लोर टेस्ट के लिए बुला सकते हैं.

फ्लोर टेस्ट लेता कौन है

कानून के मुताबिक अगर विधानसभा सत्र चल रहा होता है तो विधानसभा अध्यक्ष फ्लोर टेस्ट के लिए बुला सकते हैं लेकिन अगर सत्र नहीं चल रहा है तो अनुच्छेद 163 के तहत राज्यपाल फ्लोर टेस्ट के लिए बुला सकते हैं. सनद रहे कि महाराष्ट्र में अभी फ्लोर टेस्ट के लिए राज्यपाल ही बुला सकते हैं क्योंकि वहां पर विधानसभा सत्र नहीं चल रहा है.

बहुमत साबित करने के लिए कितनी संख्या चाहिए

महाराष्ट्र की 288 विधायकों वाली विधानसभा में किसी भी राजनीतिक दल को अपना बहुमत साबित करने के लिए 144 विधायकों का समर्थन चाहिए होता है. मौजूदा सरकार की अगर बात करें तो एमवीए सरकार में शिवसेना के 55 विधायक, एनसीपी के 53 विधायक और कांग्रेस के 44 विधायक हैं. इसके अलावा एमएनएस, स्वाभिनी पक्ष और राष्ट्रीय समाज पक्ष के एक-एक विधायक विधायक और 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थ मिला हुआ है. तो वहीं बीजेपी के पास 106 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी बनी हुई है.

बीजेपी और एकनाथ शिंदे साथ आए तो

अब बात कर लेते हैं उस समीकरण की जो एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद पैदा हुआ है. एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद कहा जा रहा है कि उद्धव सरकार अल्पमत में चल रही है. क्योंकि शिंदे का दावा है कि शिवसेना के 38 विधायक उनके साथ हैं इसके साथ ही 9 निर्दलीय और 2 प्रहार जनशक्ति पार्टी के विधायकों का समर्थन भी मिला हुआ है. इसके साथ ही अगर बीजेपी साथ आई तो बीजेपी 106 विधायकों वाली सबसे बड़ी पार्टी है. तो ऐसे में ये आसानी से बहुमत साबित कर सरकार बना सकते हैं.  

सरकार के साथ और सरकार के खिलाफ कितने विधायक

अगर सरकार के साथ के विधायकों की बात करें तो 114 विधायक ऐसे हैं जो सरकार के साथ हैं जिसमें एनसीपी के 53, शिवसेना के 17 और कांग्रेस के 44 विधायक शामिल हैं. तो वहीं सरकार के खिलाफ का आंकड़ ज्यादा दिखाई दे रहा है. यहां 164 विधायक हैं जो सरकार के खिलाफ हैं जिसमें बीजेपी के 106, बागी शिंदे के 38 और अन्य 20 विधायक सरकार के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं.

संजय राउत की अपनी कहावत

इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि विधानसभा में शिवसेना (Shivsena) का संख्याबल घटा है लेकिन शक्ति परीक्षण में बागी विधायक एमवीए (MVA) का साथ देंगे. राउत ने कहा कि संख्या किसी भी वक्त बदल सकती है. उन्होंने कहा कि मुंबई (Mumbai) लौटने के बाद ही बागी विधायकों की पार्टी के प्रति वफादारी की असली परीक्षा होगी. राउत ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि बगावत के कारण विधानसभा में पार्टी का संख्याबल कम हुआ है उन्होंने कहा कि बागी गुट ने पर्याप्त संख्याबल होने का दावा किया है और लोकतंत्र संख्याबल पर चलता है. लेकिन नंबर किसी भी वक्त बदल सकते हैं. जब बागी विधायक (Rebel MLA) लौटेंगे, तो बाला साहेब ठाकरे (Bala Saheb Thackeray)और शिवसेना के प्रति उनकी वफादारी की परीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: 16 बागियों से डिप्टी स्पीकर मांगेंगे जवाब, शिवसेना ने की है अयोग्य ठहराने की मांग

ये भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis Live: महाराष्ट्र में आज मुलाकातों का दौर, अठावले से मिलेंगे फडणवीस, कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे आदित्य ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget