एक्सप्लोरर

'मैं ही हूं NCP अध्यक्ष', पार्टी की बैठक के बाद अजित पवार को शरद पवार ने दिया जवाब, रिटायरमेंट को लेकर भी बयान

Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी में हुई बगावत के बाद से दोनों गुट (अजित पवार और शरद पवार) पार्टी पर दावा कर रहे हैं.

Sharad Pawar On Ajit Pawar: अजित पवार के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में हुई बगावत के बाद से महाराष्ट्र में सियासी तापमान बढ़ गया है. इस बीच शरद पवार की एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक गुरुवार (6 जुलाई) को दिल्ली में हुई. 

मीटिंग के बाद पूर्व सीएम शरद पवार ने कहा कि अजित पवार को पार्टी के अध्यक्ष बनाने के बारे मे मुझे मालूम ही नहीं. एनसीपी का मैं ही अध्यक्ष हूं. ऐसे में अगर कोई कहता है कि अब में एनसीपी का अध्यक्ष हूं तो इसको महत्व नहीं देना चाहिए.

उन्होंने अजित पवार के रिटायरमेंट वाले बयान पर कहा कि मैं 82 वर्ष का हूं या फिर 92 साल का इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. बैठक के बाद एनसीपी नेता पीसी चाको ने कहा कि पार्टी ने प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और एनडीए से हाथ मिलाने वाले 9 विधायकों को बाहर करने के शरद पवार के फैसले को मंजूदी दे दी है.

चाको ने बताया कि शरद पवार के साथ 27 राज्य समिति है. हमने आगे की किसी भी कार्रवाई के लिए शरद पवार को अधिकृत किया है. बता दें कि अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और हसन मुशरिफ सहित नौ विधायकों ने एनसीपी से बगावत की थी. 

बैठक पर अजित पवार का बयान
इस बैठक को लेकर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि इसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है. मुझे पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष चुना है ऐसे में शरद पवार को अधिकार ही नहीं कि वो ऐसी मीटिंग करें. 

अजित पवार ने क्या कहा था?
अजित पवार ने बुधवार को चाचा शरद पवार पर तंज कसते हुए कहा था कि आईएएस अधिकारी 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत होते हैं. यहां तक कि राजनीति में भी बीजेपी नेताओं की रिटायर होने की उम्र 75 वर्ष है. आपने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देखा है. आप 83 वर्ष के हैं. क्या आप रूकने नहीं जा रहे हैं? अपना आशीर्वाद दीजिए और हम आपकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेंगे.  

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, 30 जून को 40 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी के साथ अजित पवार को एनसीपी के अध्यक्ष बनाने की जानकारी चुनाव आयोग को भेजी गई. ये लेटर केंद्रीय चुनाव आयोग को 5 जुलाई को मिला था. 

ये भी पढ़ें- भारतीय राजनीति में सत्ता की जंग में चाचाओं पर कब-कब भारी पड़े भतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 159.51 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 159.51 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच
'मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, PM मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?' इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता बनर्जी
'मेरी गाड़ी चेक करने की कोशिश, PM मोदी-अमित शाह की क्यों नहीं?' इलेक्शन कमीशन पर भड़कीं ममता
नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का दावा
नासिक TCS के बाद अब इस दिग्गज कंपनी पर लगे ‘मिनी पाकिस्तान’ होने के आरोप, धार्मिक पक्षपात का दावा
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

वीडियोज

Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Lucknow Fire: लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
Embed widget