एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 24 घंटों में आए कोरोना के 14123 नए मामले, 10 मार्च के बाद इतने कम लोग हुए संक्रमित | जानें मुंबई का हाल

एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 35,949 रही, जिसके बाद अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 54,31,319 हो गई है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना संबंधी पाबंदियों का असर नए संक्रमण के मामलों पर दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार राज्य में संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम आदमी के साथ साथ राज्य सरकार भी राहत की कुछ सांस ले रही है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,123 नए मामले आए हैं, जबकि इतने ही वक्त में 477 संक्रमित लोगों की मौत हुई है. कोरोना के ये मामले 10 मार्च के बाद से सबसे कम हैं.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के इन नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 57,61,015 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 96,198 हो गई है. राज्य में 10 मार्च को कोविड​​-19 के 13,659 मामले आए थे, जहां पिछले कुछ सप्ताह से मामलों में गिरावट देखी जा रही है. बता दें कि एक दिन पहले, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,077 नए मामले आए थे.

बीते एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 35,949 रही, जिसके बाद अब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 54,31,319 हो गई है. फिलहाल महाराष्ट्र में अब 2,30,681 मरीज़ों का इलाज चल रहा है.

मुंबई में हज़ार से नीचे पहुंचा संक्रमण का ग्राफ

मुंबई शहर में कोरोना संक्रमण के 830 नए मामले आए और 23 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,06,118 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 14,849 हो गई. बता दें कि मुंबई के स्लम-बहुल धारावी क्षेत्र में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सिर्फ तीन नए मामले आए. बीएमसी के मुताबिक इस इलाके में अब तक कुल 6,825 मामले आए हैं. धारावी में 17 मरीज़ों का इलाज चल रहा है, जबकि 6,449 मरीज ठीक हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में म्यूकर माइकोसिस के 4 हज़ार केस

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि इस वक्त राज्य में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के करीब 4000 केस हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे इंतज़ाम किए हैं कि म्यूकर माइकोसिस के मरीज़ों का इलाज मुफ्त में किया जाए. राजेश टोपे ने आज ये भी बताया कि बड़े शहरों के बाहर तहसील और ज़िलों के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए सरकार ने रेट कम कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.  

Corona 2nd Wave: मई में भारत में आए दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा केस, मौतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget