एक्सप्लोरर

Corona 2nd Wave: मई में भारत में आए दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा केस, मौतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

भारत में मई में 1.2 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि अप्रैल में 48 हजार 768 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी से हुई मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है.देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 27 हजार 510 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में आखिरी बार कोरोना के एक लाख 27 से कम मामले 13 अप्रैल को आए थे.

Corona 2nd Wave: देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है. हालांकि अब नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस साल अप्रैल और मई में कोरोना की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूटी. हालात इतने बदत्तर हो गए कि चारों ओर हाहाकार मच गया. लोग अस्पतालों में बेड और वक्त पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से सड़कों पर दम तोड़ने लगे. मई में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया और रोजाना चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज होने लगे. किसी अन्य देश की तुलना में भारत में मई में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए और सबसे ज्यादा मौतें भी हुई.

मई के आखिर में घटने लगे मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 27 हजार 510 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में आखिरी बार कोरोना के एक लाख 27 से कम मामले 13 अप्रैल को आए थे. तब देश में कोरोना के एक लाख 26 हजार मामले दर्ज किए गए थे. कल कोरोना से 2795 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद अबतक देश में तीन लाख 31 हजार 895 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात यह है कि अब एक्टिव केस घट रहे हैं. देश में फिलहाल 18 लाख 95 हजार 520 एक्टिव केस हैं.

महामारी, मई और मौत

भारत में मई महीने में किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज हुए. मई में देश में 90.3 लाख केस सामने आए. हालांकि 15 मई के बाद नए मामलों में गिरावट दर्ज की जाने लगी. ध्यान देनी वाली बात यह है कि अप्रैल में नए मामलों की संख्या 69.4 लाख थी. यानि अप्रैल की तुलना में मई में नए मामलों की संख्या 30% ज्यादा रही.

वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में दिसंबर 2020 में कोरोना से सबसे ज्यादा कहर बरपाया. सिर्फ दिसंबर महीने में अमेरिका में 65.3 लाख केस दर्ज किए गए.

भारत में मई में मरे 1.2 लाख लोग

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मई में 1.2 लाख लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि अप्रैल में 48 हजार 768 लोगों की मौत हुई थी. हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी से हुई मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है.

वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, मई के बाद दुनिया में मौत के मामले में सबसे बुरा महीना जनवरी 2021 था. जब अमेरिका में 99 हजार 680 मौत दर्ज की गईं थीं. इससे पहले अमेरिका ने दिसंबर 2020 में 83 हजार 849 मौतों की सूचना दी थी. इतना ही नहीं ब्राजील में अप्रैल 2021 में 82 हजार 401 मौत दर्ज की गईं, जो किसी एक महीने में सबसे ज्यादा मौत के मामले में चौथे नंबर पर है.  

यह भी पढ़ें-

गलवान घाटी हिंसा: चीन ने आधिकारिक तौर पर की अपने सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि, दिए बहादुरी पदक

Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा फ्लू का टीका? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget