एक्सप्लोरर

'शिंदे गुट ही असली शिवसेना', स्पीकर के फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे करेंगे SC का रुख, किसने क्या कहा?

Maharashtra MLA Disqualification: विधायकों की अयोग्यता की याचिका को खारिज करने के फैसले पर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है.

Maharashtra MLA Disqualification: महाराष्ट्र में सियासी उफान का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाला है. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने विधायकों की अयोग्यता को लेकर स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले पर बुधवार (10 जनवरी) को कहा कि वो सुप्रीम कोर्ट जाएगी. राहुल नार्वेकर ने उद्धव और शिंदे गुट की तरफ से दायर याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है.

उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 16 विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए याचिका दाखिल की थी. मामले में देरी को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी की आखिरी तारीख तय की. वहीं एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दाखिल की थी. दोनों तरफ से दाखिल याचिका को स्पीकर ने खारिज कर दिया. ये फैसला उद्धव गुट के लिए खासतौर पर झटका माना जा रहा है. 

स्पीकर के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और सुप्रीम कोर्ट का अपमान है. वहीं उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. संजय राउत ने भी यह बात दोहराई. उन्होंने कहा, ''शिवसेना महाराष्ट्र के रगों रगों में है ,हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे. आज का फैसला साजिश है. बीजेपी की साजिश है कि शिवसेना को खत्म कर दिया जाए लेकिन कभी ऐसा नहीं होने वाला.''

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत महत्वपूर्ण है और ये हमारे पास है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार  कार्यकाल पूरा करेगी. वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने कहा कि उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा. कांग्रेस ने कहा कि राहुल नार्वेकर का फैसला संविधान के तहत नहीं है. 

देवेंद्र फडणवीस क्या बोले?
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम शुरू से ही कहते रहे हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाते समय संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन किया गया.

उन्होंने कहा, ''यही कारण है कि यह सरकार मजबूत है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ किया कि इस सरकार को बर्खास्त करने के लिए कोई आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है. फिर भी कुछ लोग जानबूझकर और बार-बार सरकार के बारे में गलत बातें फैलाकर राज्य में माहौल को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे.''

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ''स्पीकर ने आज विभिन्न नियमों का हवाला देते हुए जो आदेश दिया है, उसके बाद अब भी सरकार की स्थिरता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है. मैं दोहराता हूं कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके सहयोगियों को हृदय से बधाई देता हूं.''

शरद पवार ने क्या कहा?
एनसीपी के चीफ शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्होंने कहा, ''राहुल नार्वेकर के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. उन्हें (ठाकरे) उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा."

कांग्रेस क्या बोली?
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल नार्वेकर का फैसला संविधान के तहत नहीं है. पटोले ने कहा, ''विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर का फैसला असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. उन्होंने (राहुल नार्वेकर) ने माना कि असली शिवसेना 1999 वाली है. हमारा सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है.''

राहुल नार्वेकर ने क्या कहा?
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों की अयोग्यता को लेकर कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है. ऐसे में विधायकों की सदस्यता बरकरार रहेगी. उद्धव ठाकरे के  पास एकनाथ शिंदे को पार्टी से निकालने की शक्ति नहीं है.

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे की कुर्सी बरकरार, उद्धव ठाकरे गुट की हार, विधायकों की सदस्यता बनी रहेगी | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget