एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन, पाबंदियों में धीरे धीरे दी जाएगी राहत

राज्य में रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन 10 से 15 ऐसे जिले हैं, जहां अब भी संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है, उसमें साफ कहा गया है कि संकट पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है.

मुंबई: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 1 जून को ख़त्म हो रहा है, लेकिन अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि अगले 15 दिनों तक लॉकडाउन जारी रहेगा. जल्द ही इस सम्बंध में आदेश जारी किए जाएंगे. राजेश टोपे ने पुणे में ये जानकारी दी. गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना की स्थिति के संबंध में सीएम उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के साथ चर्चा की. जानकारी के मुताबिक टास्क फोर्स की सलाह के बाद लॉकडाउन में धीरे धीरे राहत देने के संबंध में फैसले लिए जा सकते हैं.

राज्य में रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन 10 से 15 ऐसे जिले हैं, जहां अब भी संक्रमण दर तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है, उसमें साफ कहा गया है कि संकट पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. लिहाजा सावधानी बरतने की जरूरत है. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में भी अधिकतर मंत्रियों ने लॉकडाउन को जारी रखने का समर्थन करते हुए सीएम से कुछ राहत देने की भी विनती की है. कई मंत्रियों ने सीएम से कहा है कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए धीरे धीरे सहूलियत देने की ओर आगे बढ़ना होगा. ज्यादा दिनों तक लॉकडाउन लगाए रखना, यह व्यापारी और गरीबों के लिए सही नहीं है.

जहां पॉज़ीटिविटी रेट कम उन जिलों में दुकानें खोलने मिल सकती है इजाजत 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी अधिकारियों को नई गाइडलाइंस के संबंध में सूचना दी है. जिले के पॉजिटिविटी रेट को ध्यान में रखते हुए लोकल लेवल पर फैसले लेने होंगे. जिन जिलों का पॉजिटिविटी रेट 10 फ़ीसदी से कम है, ऐसे जिलों में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें खोलने की इजाजत सरकार दे सकती है. लेकिन फिलहाल रेस्टोरेंट्स को पूरी तरह खोलने के लिए इंतजार करना होगा, जबकि होम डिलीवरी की इजाजत जारी रहेगी. वहीं, शुरुआत में धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम पर लगी रोक जारी रहेगी. थिएटर और सिनेमाघर भी फिलहाल बंद ही रहेंगे. मुंबई की लाइफ लाइन समझी जाने वाली लोकल ट्रेन में आम आदमी के लिए सफर पर रोक जारी रहेगी.

मृत्यु दर ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र के 12 जिलों में मृत्यु दर में हो रही बढ़ोतरी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. राज्य के बड़े शहरों में भले ही कोरोना नियंत्रण में आता हुआ दिख रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोरोना से हो रही मृत्यु ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. सिंधु दुर्ग,नंदुरबार, बीड, हिंगोली, वर्धा, वाशिम, चंद्रपुर अमरावती, यवतमाल और गढ़चिरौली जैसे जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना से हुई मृत्यु की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

रेड ज़ोन वाले ज़िले

वहीं, राज्य के 15 जिले फिलहाल रेड जोन में हैं, जिसमें बुलढाणा, अकोला, वाशिम, यवतमाल, अमरावती, गढ़चिरौली, अहमदनगर, सांगली, सातारा, सोलापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल है. इन जिलों के लिए सरकार अलग से भी गाइडलाइंस जारी कर सकती हैं.

विपक्ष के हमलावर रूख के बीच सरकार ने बताया, कब तक देश में सभी को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget