एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-झारखंड में सिर्फ ये एक एग्जिट पोल सबको चौंका रहा, जानकर बढ़ जाएगी बीजेपी की टेंशन

Exit Poll 2024 Result: महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है.

Assembly Election Exit Polls 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के संपन्न होने के बाद अब सबकी नजर चुनाव के परिणाम पर है. इससे पहले आए एक प्रमुख एग्जिट पोल ने बीजेपी को टेंशन में डाल दिया है. इस पोल में दोनों राज्यों में NDA को नुकसान होता हुआ दिख रहा है, जबकि INDIA गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. अगर ये पोल सही साबित होता है तो बीजेपी और उसके गठबंधन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. हालांकि महाराष्ट्र के 11 में से 6 और झारखंड के 8 में से 4 पोल में भाजपा गठबंधन की सरकार आती दिख रही है.

दरअसल, इलेक्टोरल एज की ओर से किए गए सर्वे  के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन (महायुति) को केवल 118 सीटें ही मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत से काफी दूर है. वहीं, INDIA गठबंधन को 150 सीटें मिल रही हैं, जो बहुमत के आंकड़े को पार कर रहा है. यह आंकड़े बीजेपी के लिए सिर दर्द बन सकते हैं, खासकर जब उन्हें राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की उम्मीद थी.

झारखंड में भी BJP के लिए बैड न्यूज

अगर झारखंड की बात करें तो बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के लिए यहां भी स्थिति चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल की ओर से किए गए सर्वे  के अनुसार, एनडीए (बीजेपी गठबंधन) को केवल 32 सीटें मिलने का अनुमान है. INDIA गठबंधन को 42 सीटें मिलती दिख रही हैं. इसके अलावा अन्य दलों के खाते में 7 सीटें जाती नजर आ रही हैं. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो झारखंड में INDIA गठबंधन को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत मिल सकता है.

बीजेपी के लिए बड़ा झटका

झारखंड लंबे समय से बीजेपी का एक महत्वपूर्ण गढ़ माना जाता है. यह राज्य बीजेपी के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकता है. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. आज 20 नवंबर को मतदान का अंतिम चरण भी पूरा हो गया है. अब सबकी निगाहें 23 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति या MVA, किसको झटका, किसकी सरकार? एग्जिट पोल में जनता का मूड साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget