एक्सप्लोरर

Maharashtra Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति या MVA, किसको झटका, किसकी सरकार? एग्जिट पोल में जनता का मूड साफ

Maharashtra Election Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. पोल के नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

Maharashtra Exit Poll Results: महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार (20 नवंबर) को मतदान संपन्न हो गया. निर्वाचन आयोग की ओर से 23 नवंबर को फाइनल नतीजे आएंगे. इस बीच MATRIZE के एग्जिट पोल के आंकड़ों को मुताबिक, महायुति की सरकार बन सकती है. महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती है. महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में आठ से दस सीटें मिल सकती है. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 145 है.

किस पार्टी को कितनी सीटें?

MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 89 से 101 सीटें मिल सकती है. शिंदे गुट को 37 से 45 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अजित पवार के खाते में 17 से 26 सीटें जा सकती हैं. महाविकास अघाड़ी के आंकड़ें देखें तो कांग्रेस को 39 से 47, शिवसेना (यूबीटी) को 21 से 29 और शरद पवार की पार्टी को 35 से 43 सीटें मिल सकती है.

किसे कितना वोट शेयर?

वोट शेयर के लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र में महायुति को 48 फीसदी और महाविकास अघाड़ी को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में दस फीसदी वोट जा सकते हैं.

एग्जिट पोल के नतीजों में ये साफ हो गया है राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावना है. महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला हुआ है. महाराष्ट्र में पहली बार है जब विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी में दो गुटों में बंटे हुए हैं. 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?

एनसीपी में टूट के बाद एक गुट का नेतृत्व अजित पवार कर रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट एनसीपी (एसपी) का नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं. शरद पवार गुट कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महाविकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन के साथ है तो वहीं उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के साथ है.

ठीक इसी प्रकार से शिवसेना भी दो गुट में बंटी है. इसमें एक गुट पर एकनाथ शिंदे नेतृत्व कर रहे हैं तो दूसरे गुट शिवसेना (यूबीटी) पर उद्धव ठाकरे नेतृत्व कर रहे हैं. शिंदे गुट की शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महायुति के साथ है जबकि उद्धव ठाकरे गुट महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा शरद पवार की एनसीपी (एसपी), अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, उद्धव गुट और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच मुख्य तौर से लड़ाई है.

किसने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?

महाराष्ट्र की 149 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा. शिंदे गुट की शिवसेना ने 81 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, कांग्रेस 101, उद्धव गुट की शिवसेना (यूबीटी) 95 और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर किस्मत आजमाई है. शिवसेना के दोनों धड़े 50 सीटों पर आमने-सामने हैं. वहीं, एनसीपी के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने 37 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी खड़े किए.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किसे लगने वाला है झटका, वोटिंग के बीच पंकजा मुंडे के दावे से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget