एक्सप्लोरर

Maharashtra: IIT बॉम्बे के हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदा छात्र, एक दिन पहले ही खत्म हुए थे एग्जाम

Mumbai में आईआईटी के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

IIT Bombay Student Suicide: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुंबई में 18 वर्षीय एक छात्र ने रविवार (12 फरवरी) को परिसर में स्थित एक छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, मृत छात्र का नाम दर्शन रमेश सोलंकी है, जो मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है.

पुलिस ने बताया कि दर्शन पवई में आईआईटी में बीटेक कर रहा था. छात्र ने तीन महीने पहले ही कोर्स में दाखिला लिया था और उसकी पहले सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को ही समाप्त हुई थी. जांच से पता चला है कि दर्शन सोलंकी हॉस्टल 16B की आठवीं मंजिल पर रहता था. दर्शन ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया. जब वो नीचे कूदा तो जोर से आवाज आई और कुछ ही देर बाद वहां छात्र और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर में सुरक्षा कर्मियों ने छात्र को खून से लथपथ पाया था और उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एक टीम कैंपस पहुंची और छात्र को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक ने कोई 'सुसाइड नोटा' नहीं छोड़ा है और शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि उसने छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई थी. पवई थाने के एक अधिकारी ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गुजरात में उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है.

क्यों की आत्महत्या?

पवई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पढ़ाई के दबाव ने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर तो नहीं कर दिया. पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने कहा, "मामले की गंभीरता से जांच जारी है."

ये भी पढ़ें- Aero India Show 2023: बेंगलुरु में आज से 14वें एयरो इंडिया की शुरुआत, दुनिया देखेगी भारत की ताकत- ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget