एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: गृहमंत्री देशमुख को फिर आए धमकी भरे फोन, कंगना विवाद से दूर रहने को कहा

देशमुख ने सोमवार को केन्द्र सरकार के अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर हैरानी जतायी थी.

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े विवाद पर उनके रुख को लेकर एक बार फिर धमकी भरे फोन आए हैं. मंत्री के करीबी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि देशमुख को मंगलवार और बुधवार सुबह करीब छह बजे हिमाचल प्रदेश और अन्य स्थान से अलग-अलग नंबरों से फोन आए.

फोन करने वालों ने मंत्री से अभिनेत्री से जुड़े विवाद से दूर रहने को कहा है. कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें मुम्बई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी. कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं.

सूत्रों ने कहा, ‘‘मंत्री को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश से पांच फोन आए थे. बुधवार सुबह करीब छह बजे उन्हें और दो फोन आए.’’ उन्होंने बताया कि फोन करने वाले एक व्यक्ति ने खुद को मृत्युंजय गर्ग बताया. सूत्रों ने कहा कि फोन करने वालों ने मंत्री से अभिनेत्री से जुड़े विवाद से दूर रहने को कहा.

इससे पहले, मंत्री ने सोमवार को बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर कार्यालय में फोन कर उन्हें और राकांपा प्रमुख शरद पवार को धमकी दी थी. रनौत ने हाल ही में यह भी कहा था कि वह "मूवी माफिया" से ज्यादा मुम्बई पुलिस से डरती हैं और अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश या केन्द्र से सुरक्षा चाहेंगी. देशमुख ने पिछले सप्ताह कहा था कि महाराष्ट्र या मुम्बई में यदि कोई सुरक्षित महसूस नहीं करता, तो उसे राज्य में रहने को कोई अधिकार नहीं है.

देशमुख ने सोमवार को केन्द्र सरकार के अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘वाय प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा देने के फैसले पर हैरानी जतायी थी. उन्होंने कहा था कि रनौत ने अपनी टिप्पणी से मुम्बई और महाराष्ट्र का ‘‘अपमान’’ किया है. गृहमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि मुम्बई पुलिस अध्ययन सुमन के उन आरोपों की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने कंगना पर मादक पदार्थ लेने का आरोप लगाया है. देशमुख ने कहा कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का कंगना के साथ रिश्ता था और उन्होंने आरोप लगाया है कि वह मादक पदार्थ लेती थीं .

मुंबई पहुंचने से पहले कंगना रनौत ने किए देवी के दर्शन, बोलीं- मुम्बा देवी चाहती हैं कि मैं मुंबई में रहूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget