एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह का बड़ा फैसला- CAPF की कैंटीन में सिर्फ स्वदेशी सामान बिकेंगे

अमित शाह ने कहा, 'भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो 5 सालों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है.’कल पीएम मोदी ने जनता से लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) इस्तेमाल करने की अपील की थी.

नई दिल्ली: कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए जनता से लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) इस्तेमाल करने की अपील की थी. अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की इस अपील को लेकर बड़ा फैसला किया है. अमित शाह ने कहा है कि एक जून से CAPF की कैंटीन में सिर्फ स्वदेशी सामान बिकेंगे. शाह ने देश से ज्यादा से ज्यादा लोकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की अपील भी की.

अमित शाह ने क्या-क्या कहा है?

अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘’कल प्रधानमंत्री जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल प्रोडक्ट्स (भारत में बने उत्पाद) उपयोग करने की एक अपील की जो निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी.’’

अमित शाह ने बताया, ‘’आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी. एक जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा. इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे.’’

5 सालों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें. हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच सालों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है.’’

यह भी पढ़ें- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 4 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगी कैसे होगा आर्थिक पैकेज का बंटवारा 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए 20 लाख करोड़ रु. के आर्थिक पैकेज का एलान, बढ़ेगा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget