एक्सप्लोरर

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार

मणिपुर में टेलीग्राम चैनलों पर महिलाओं की निजी तस्वीरें और वीडियो फैलाने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार हुए हैं.पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है.

मणिपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने महिलाओं की पर्सनल इमेज तस्वीरें और वीडियो को टेलीग्राम के जरिए वायरल करने और पैसे कमाने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ के तहत की. मामले में बिष्णुपुर जिले के एक पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. जांच टीम ने अब तक 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है.

पुलिस को महिलाओं की पर्सनल इमेज और वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के संबंध में जानकारी मिली थी. इसके बाद जांच शुरू की गई. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तस्वीरें और वीडियो कहां से हासिल किए गए, टेलीग्राम चैनल कौन चला रहा था और इस काम में किन लोगों की भूमिका थी.

13 गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में बिष्णुपुर, इम्फाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों के निवासी शामिल हैं. उनकी पहचान इस प्रकार बताई गई है. एन. राजेश सिंह उर्फ माइपाकचाओ (21), एच. धनजीत सिंह उर्फ टायसन (19), एस. सफाबा सिंह (19), टीएच. कैवेंडिश सिंह उर्फ इंगोचा (21), एच. रोजित सिंह (19), एम. क्लिंटन सिंह (28), ख. बिपिन सिंह (31), एस. सिम्पसन सिंह (34), ए. आरिया सिंह (24), एस. अलेक्जेंडर सिंह (31), के. राकेश सिंह (18) और सीएच. रॉबर्ट सिंह (27).

जब्त समानों की जांच जारी

पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है. इन समानों की जांच के जरिए कथित नेटवर्क, कंटेंटे शेयर करने के तरीकों और पैसों से जुड़े लेन-देन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस मामले में और पीड़ित हैं और क्या अन्य लोग भी कथित तौर पर कंटेंटे फैलाने या उससे पैसे कमाने में शामिल थे.

कौन सी धारा में हो सकती है सजा?

IT एक्ट की धारा 66E के तहत किसी की निजी तस्वीर बिना सहमति के शेयर करने पर 3 साल तक की जेल या 2 लाख तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. धारा 67 के तहत इलेक्ट्रॉनिक मिडियम से अश्लील कंटेंटे  भेजने पर पहली बार दोषी पाए जाने पर 3 साल तक की जेल और 5 लाख तक जुर्माना हो सकता है.दोबारा दोषी पाए जाने पर सजा 5 साल तक और जुर्माना 10 लाख तक हो सकता है.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget