एक्सप्लोरर

Maharashtra Coronavirus: पिछले 24 घंटों में आए 31 हज़ार से ज्यादा केस, 102 की गई जान

महाराष्ट्र में इन नए मामलों के साथ अब कोरोना का कुल आंकड़ा 27 लाख 45 हज़ार 518 तक जा पहुंचा है और मरने वालों की संख्या 54 हज़ार 283 हो गई है.

मुंबई: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते ग्राफ से परेशान महाराष्ट्र वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर आई है. सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में संक्रमण के 31 हज़ार 643 नए केस मिले हैं. इस दौरान राज्य में 102 लोगों ने वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है.

महाराष्ट्र में इन नए मामलों के साथ अब कोरोना का कुल आंकड़ा 27 लाख 45 हज़ार 518 तक जा पहुंचा है और मरने वालों की संख्या 54 हज़ार 283 हो गई है. राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 3 लाख 36 हज़ाप 584 है यानी ऐसे मरीज़ जिनका इलाज किया जा रहा है.

पिछले 24 घंटे के दौरान 20 हज़ार 854 मरीज़ ठीक हुए हैं. इसके साथ ही कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाली की संख्या अब 23 लाख 53 हज़ार 307 हो गई है. राज्य में अब रिकवरी रेट 85.71 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.98 प्रतिशत है.

महाराष्ट्र के आंकड़े-

29 मार्च- 31,643 नए केस 28 मार्च- 40,414 नए केस 27 मार्च- 35,726 नए केस 26 मार्च- 36,902 नए केस 25 मार्च- 35,952 नए केस 24 मार्च- 31,855 नए केस 23 मार्च- 28,699 नए केस 22 मार्च- 24,645 नए केस 21 मार्च- 30,535 नए केस

मुंबई में आए करीब 59 सौ केस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है. सोमवार को शहर में 5 हज़ार 890 नए कोरोना संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही मुंबई में 12 और लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी. मुंबई में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख 4 हज़ार 614 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 11 हज़ार 665 तक जा पहुंचा है.

महाराष्ट्र में सभी ज़िलों में नाइट कर्फ्यू लागू

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सीएम उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. ये कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा. बता दें कि रविवार को अहम बैठक में सीएम ने कहा कि अगर लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं तो लॉकडाउन का रोडमैप तैयार किया जाए.

नंदीग्राम में ममता बनर्जी का रोड शो, 'अधिकारी परिवार' पर निशाना साधते हुए बोलीं- वो न घर का रहेंगे न घाट के 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget