एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना के 8308 नए केस, राज्य में तीसरी बार एक दिन में आठ हजार से अधिक मामले आए

गुरुवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 8641 नए केस सामने आए थे. वहीं 11 जुलाई को राज्य में कोरोना संक्रमण के 8139 नए मामले दर्ज किए गए थे.

मुंबई: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 8308 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को राज्य में इसके कुल केस बढ़कर 2 लाख 92 हजार 589 हो गए. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी. राज्य में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब राज्य में एक दिन में कोविड-19 के आठ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं.

गुरुवार को राज्य में एक दिन में सबसे अधिक 8641 नए मामने सामने आये थे जबकि 11 जुलाई को 8139 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को कोविड-19 से 258 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 11 हजार 452 हो गई.

विभाग ने कहा कि दिन में कुल 2217 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 60 हजार 357 हो गई. राज्य में फिलहाल 1 लाख 20 हजार 780 एक्टिव केस हैं. अभी तक राज्य में 14 लाख 84 हजार 630 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है.

धारावी में दस नए मामले

वहीं मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के साथ ही इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2438 हो गयी है. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि धारावी में अभी 102 लोगों का इलाज चल रहा है और 2087 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

स्थानीय निकाय ने हालांकि पिछले महीने से यहां झुग्गी बस्ती में होने वाली मौत का आंकड़ा देना बंद कर दिया है. दादर और माहिम इलाकों में शुक्रवार को क्रमश: 43 और 14 नए मामले सामने आये हैं. इन इलाकों में धारावी की झुग्गियां भी हैं. ये इलाके जी उत्तर वार्ड में आता है जहां अबतक कोविड—19 के 5257 मामले सामने आये हैं, जिनमें से 2438 धारावी में हैं.

Coronavirus: मुंबई में शुरू हुआ सेरो सर्वेक्षण, पीएम मोदी भी दे रहे हैं इस पर जोर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget