एक्सप्लोरर

मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने पर सीएम उद्धव ठाकरे का तंज, सावरकर और सरदार पटेल का भी किया जिक्र

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से देशप्रेम साबित नहीं होता है.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अहमदाबाद स्थित मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने आज विधानसभा में कहा कि अब तो मुझे लगता है कि हम एक भी मैच नहीं हारेंगे क्योंकि स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है.

ठाकरे ने कहा, ''वीर सावरकर को लेकर बीजेपी बहुत प्रेम दिखा रही है. सावरकर को भारत रत्न दिए जाने के लिए दो बार केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया. मुझे बताइए क्यों नहीं दिया गया?''

उन्होंने आगे कहा कि सभी महापुरुषों को बीजेपी अपना बता रही है. सरदार वल्लभ भाई पटेल हो या सावरकर. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''अब तो मुझे लगता है की हम एक भी मैच नहीं हारेंगे, क्योंकि स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी कर दिया गया है. हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा है, लेकिन उन्होंने सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल दिया है.''

उन्होंने आगे कहा, ''हमें आपसे हिंदुत्व नहीं सीखना है.हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि औरंगाबाद का नाम हम समभाजी नगर करेंगे.''

बता दें कि 1988 में शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने एक रैली में औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर किए जाने की मांग की थी. तभी से शिवसेना नाम बदलने की बात करती रही है. अब शिवसेना सत्ता में है और नाम बदलने पर विचार कर रही है. इस फैसले का महाराष्ट्र सरकार में शामिल कांग्रेस ने विरोध किया है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से देशप्रेम साबित नहीं होता है. उन्होंने कहा कि संघ मुक्त भारत की बात करने वाले नीतीश कुमार को आपको सिर पर बिठाना पड़ रहा है, ये आपका हिंदुत्व है.

मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐ मेरे महाराष्ट्र के लोगों, जरा पोछो आंख का पानी, जो झूठ बोलते हैं उनकी, अब खत्म करो बेइमानी.

किसान आंदोलन

उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में कहा, ''संत नामदेव महाराष्ट्र के बड़े संत हैं. उन्होंने पंजाब में बड़ा काम किया है. वहां के किसानों के लिए भी काम किया है लेकिन आज पंजाब का किसान रास्ते पर है, उस पर भी विचार करना होगा. किसानों को देश की राजधानी में आने से रोका जा रहा है. उनके रास्तों में कीलें लगाई जा रही है. किसानों के लिए बड़ी तैयारी लेकिन चीन को देख भाग गए.''

अनुराग कश्यप-तापसी पन्नु के परिसरों पर इनकम टैक्स का छापा, एनसीपी और कांग्रेस ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget