एक्सप्लोरर

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने ट्विटर पर बाला साहेब ठाकरे की लगाई फोटो, समझिए मायने

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक बागी विधायक शुरुआत से ही दावा करते रहे हैं कि वो ही असली शिवसैनिक हैं जो बाला साहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को आगे लेकर जाएंगे.

Mahrarashtra Politics: महाराष्ट्र के नवनिर्मित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सीएम पद की शपथ लेते ही अपने ट्विटर (Twitter) प्रोफाइल की डीपी को बदल दिया. एकनाथ शिंदे ने बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) के पैरों के पास बैठकर अपनी फोटो लगाई है. शिंदे ने बाला साहेब ठाकरे की फोटो लगाकर महाराष्ट्र और खासकर शिवसेना (Shiv Sena) को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. एकनाथ शिंदे ने बाला साहेब के साथ फोटो लगाकर शिवसेना पर अपना दावा पेश करने की कोशिश की है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में जिस समय से सियासी उठापटक का दौर शुरू हुआ, शिंदे तभी से लगातार बाला साहेब ठाकरे की हिंदुत्व की बात दोहराते रहे हैं. शिवसेना के बागी विधायक महाराष्ट्र में बीजेपी के स्पोर्ट से नई सरकार बनाने में तो कामयाब रहे हैं. लेकिन शिवसेना पर किसका कब्जा होगा इसकी लड़ाई अभी जारी है.

जिस समय एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों को लेकर मुंबई से सूरत (Surat) पहुंचे थे. वह तभी से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन को लेकर उनपर बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व (Hindutva) की विचारधारा के साथ समझौता करने का आरोप लगाते रहे हैं. शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाला साहेब के विचारों को दरकिनार उन लोगों के साथ गठबंधन कर लिया, जिन्हें बाला साहेब कभी पसंद नहीं करते थे. यही नहीं एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक बागी विधायक शुरूआत से ही इस बात का दावा करते रहे हैं कि वो ही असली शिवसैनिक हैं. जो बाला साहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को आगे लेकर जाएंगे.

शिवसेना की दावेदारी को लेकर लड़ाई

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना पर किसका अधिकार इसे लेकर नई जंग शुरू छिड़ चुकी है. एकनाथ शिंदे शुरूआत से ही अपने गुट को असली शिवसेना बता रहे हैं. एक तरफ जहां वो बाला साहेब के हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने का दम भर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शिंदे के पास शिवसेना के 55 में से 39 विधायकों का समर्थन है. जबकि उद्धव ठाकरे के साथ केवल 15 विधायक हैं. वहीं शिंदे को महाराष्ट्र में बीजेपी का पूरा स्पोर्ट मिल रहा है. बीजेपी हमेशा से ही हिंदुत्व की बात और उसका समर्थन करती रही है. ऐसे में उद्धव ठाकरे के लिए शिवेसना को अपन कब्जे में बनाए रखने के लिए काफी लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है.  

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा विश्वास मत पर रोक लगाने से इनकार के बाद उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने ऑटो-रिक्शा चालकों और ठेला खींचने वालों को सांसद और विधायक बनाया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra Politics: 'राज्यपाल और न्यायालय ने सत्य को खूंटी में टांग दिया' - सामना में शिवसेना ने उठाए शिंदे सरकार पर सवाल

Maharashtra Politics: फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाने के बाद BJP के फैसले पर उठ रहे ये 5 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
BJP के गढ़ में PK की जीत, RJD की भी बढ़ी चिंता, क्यों कई मायनों में है खास?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget