एक्सप्लोरर

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार का शिंदे गुट ने तय किया फॉर्मूला, BJP देगी इतने पद

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही दिल्ली आ सकते हैं. उन्होंने पिछले दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विधायकों से चर्चा की है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक महीने से लटका मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द हो सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिंदे गुट में सहमति बन गई है. पिछली दो दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने गुट के विधायकों के साथ मैराथन बैठक की है. सबकी रज़ामंदी से मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तैयार किया गया है.

यही वजह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दो दिनों से दिल्ली का दौरा टल रहा है. बताया जा रहा है कि शिंदे पिछले दो दिनों से अपने विधायकों के साथ वन टू वन बैठक कर रहे थे, जिसमें ये सहमति बनी. सूत्रों के मुताबिक़, शिंदे गुट की तरफ़ से 20 मंत्री पद की मांग की गई थी, जिसके के बाद 15 से 17 मंत्री पद पर बीजेपी हाईकमान देने को राजी हो गई.

तारीख पर मुहर जल्द

एकनाथ शिंदे जल्द ही दिल्ली आएंगे. इसके बाद मंत्रिमंडल की तारीख़ पर मुहर लगेगी. शिंदे गुट से पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है. कुछ नए चेहरों को भी मंत्री पद मिलने की जानकारी मिल रही है. जिन विधायकों को मंत्री पद नहीं मिलेगा उन्हें महामंडल (Corporations) में चेयरमैन का पद दिया जाएगा. 

एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ देवेंद्र फडणवीस को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई थी. दरअसल, शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने बगावत कर दी थी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अल्पमत में आ गई थी.

इसी के बाद से ही शिवसेना में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच असली शिवसेना की लड़ाई चल रही है. शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने ‘असली शिवसेना’ के रूप में मान्यता की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग का रुख किया है.

Bengal SSC Scam: नई मुसीबत में फंस सकते हैं पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी! इन दो एजेंसियों की केस में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget