एक्सप्लोरर

BMC Budget 2023: बीएमसी ने पहली बार 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट किया पेश, जानें बड़े ऐलान

BMC Budget 2023: बीएमसी ने शनिवार को 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इसमें बताया गया कि किस क्षेत्र में कितना खर्च किया जाएगा.

Maharashtra BMC Budget: देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 52,619.07 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बीएमसी ने पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया है.  

बीएमसी का पिछली बार का बजट 45 हजार करोड़ का था. यानी कि इस साल पेश हुए बजट में पिछले साल के मुकाबले में 6,670 करोड़ रुपये अधिक आवंटित किए गए हैं. प्रतिशत की बात करें तो पेश किया गया बजट 2022-23 के 45,949 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.52 प्रतिशत अधिक है. 

कहां- कहां खर्च होगा?

  • शिक्षा के लिए इस साल 3347.13 करोड़ प्रस्तावित किए गए.
  • बीएमसी के रेवेन्यू का 52 फीसदी खर्च विकास पर होगा.
  • बजट का 48 फीसदी खर्च दूसरे कामो के लिए किया जाएगा.
  • 31 मार्च 2023 तक 18 अतिरिक्त पॉलीक्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर और 208 बालासाहेब ठाकरे -आपले दवाखाना  शुरू किया जाएगा.
  • कोस्टल रोड परियोजना के लिए 3,545 करोड़ रुपये आवंटित हुए.
  • मुंबई के रिनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 27247.80 करोड़ रुपये. इसके तहत कोस्टल रोड, सड़कों का कांक्रीटीकरण, वॉटर और सीवरेज टनल, मीठी
  • नदी प्रोजेक्ट, बीएमसी अस्पताल का विकास, जीएमएलआर, एटीपी सहित आश्रय योजना के लिए खर्च किए जाएंगे.
  • स्वास्थ्य बजट कुल 6309.38 करोड़ है, जो बीएमसी के कुल बजट का 12 फीसदी होगा. 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए क्या ऐलान हुआ? 

बीएमसी ने बजट में मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कहे जाने वाली बेस्ट बस के लिए साल 2022-23 में 1382.28 करोड़ रुपये दिए गए थे. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के महत्व को समझते हुए 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इस बार 582.28 करोड़ रुपये कम किए गए हैं. 

बीएमसी क्या करेगी?

मुंबई में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की मुसीबत को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ऐप बनाएगी. पार्किंग के पैसे ऑनलाइन भुगतान करने होंगे. आप कहां अपनी गाड़ी लगा सकते हैं, इसकी जानकारी ऐप के माध्यम से दी जाएगी. 

बजट दस्तावेज के मुताबिक, महत्वाकांक्षी तटीय सड़क परियोजना के लिए 3,545 करोड़ रुपये, जबकि गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के लिए 1,060 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिससे मुंबई और ठाणे शहर के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा. साथ ही यातायात संचालन और सड़क परियोजनाओं के लिए 2,825 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 

मुंबई बीएमसी का अब तक सबसे बड़ा प्रोजेक्ट "मुंबई कोस्टल रोड" 69 फीसदी काम पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के अनुसार 397 किलोमीटर सड़कों का कंक्रीट करण होगा. इसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 

यह भी पढ़ें- Maharashtra: बीएमसी में उद्धव ठाकरे प्रकाश आंबेडकर के साथ लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस और एनसीपी के साथ आने पर अभी सस्पेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की डिमांड
राम मंदिर चढ़ावा घोटाले पर RSS-VHP ने संभाला मोर्चा! दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की मांग
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हमने LPG संकट का 7 दिन में निकाला समाधान', राजस्थान में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget