एक्सप्लोरर

Tipu Sultan Controversy: बीजेपी ने मुंबई के पार्क से हटाया टीपू सुल्तान का नाम तो कांग्रेस ने लिख दिया- 'क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान'

महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार के दौरान असलम शेख ने टीपू सुल्तान के नाम पर मुंबई के इस मैदान में कार्यक्रम कराया था और उसका भारी विरोध हुआ था.

Tipu Sultan Park Controversy: महाराष्ट्र के मुंबई में अब टीपू सुल्तान नामक पार्क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी मलाड इलाके में विवादित टीपू सुल्तान नामक पार्क का नाम बदलने का दावा कर रही है. महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रसाद लोढ़ा भी जल्द नाम बदलने की बात कर रहे हैं. हालांकि अब पता चला है कि पार्क नाम पहले ही बदला चुका है.

एबीपी न्यूज की टीम जब पार्क के पास पहुंची तो मालूम चला कि पार्क का नाम अब टीपू सुल्तान नहीं है, बल्कि इसका नाम क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खान कर दिया गया है. इसी के साथ, वहां पर महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के नेता असलम शेख की तस्वीर लगा दी गई है. 

नाम बदलने से पहले कर दिया नामकरण!

बता दें कि जब महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार थी तो असलम शेख ही थे, जिन्होंने टीपू सुल्तान के नाम पर इस मैदान में कार्यक्रम कराया था और उसका भारी विरोध हुआ था. अब जब महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है तो वो इस मैदान का नाम बदलने का दावा कर रही है. वहीं कांग्रेस नेता असलम शेख मैदान ने गेट पर एक क्रांतिकारी के नाम लिखवा दिया है.

'शिवाजी के राज्य में टीपू सुल्तान की जरूरत नहीं'

इससे पहले, शुक्रवार को पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी सरकार ने इस पर विवाद खड़ा किया है. उस वक्त उनकी सरकार थी तो उन्होंने हमें हिरासत में लिया, लेकिन आज हमारी सरकार है और हमने नाम हटा दिया है, क्योंकि छत्रपति शिवाजी के राज्य में टीपू सुल्तान की कोई जरूरत नहीं है. 

'बीजेपी कोई राजनीति नहीं कर रही है'

मंगल प्रभात लोढा ने ये भी कहा कि बीजेपी कोई राजनीति नहीं कर रही है और इसका बीएमसी के चुनाव से कोई मतलब नहीं है. महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा के मुताबिक, फिलहाल मुंबई के इस विवादित टीपू सुल्तान नामक पार्क का अभी कोई नया नाम नहीं रखा गया है, इस पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं और जल्द ही इस बार का विवाद खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- रामचरितमानस विवाद: स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़के जगद्गुरु परमहंस, बोले- दलित ही करेगा इनके खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget