एक्सप्लोरर

Terrorist Arrest: महाराष्ट्र ATS के हत्थे चढ़ा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी, युवाओं की संगठन में कराता था भर्ती

Maharashtra ATS: महाराष्ट्र एटीएस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो देश में रहकर पाकिस्तान के लिए आतंकियों की भर्ती करता था. इस आतंकी की पहचान जुनैद के रूप में हुई.

Terrorist Recruitment: महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने लश्कर-ए-तैयबा (LET) के एक आतंकी को पुणे से गिरफ्तार किया है. इस आतंकी का नाम जुनेद है जो पुणे में रहकर लश्कर के लिए नए आतंकियों (Terrorists) की भर्ती किया करता था. जुनैद सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए लश्कर के आतंकी संगठन (Terrorist Organisation) से जुड़ा हुआ था. दावा किया गया है कि जुनैद ने अब तक महाराष्ट्र, यूपी और झारखंड के लोगों को आतंकी संगठन में भर्ती करवाया है. एटीएस (ATS) का दावा है कि अब तक जुनैद ने देश के अलग-अलग राज्यों से 10 से ज्यादा लोगों को भर्ती किया है जिसमें कुछ लोग कश्मीर (Kashmir) भी पहुंचे हैं.

ऐसा पहली बार सामने आया है जब लश्क-ए-तैयबा ऑनलाइन के जरिए देश के दूसरे राज्यों से लोगों का ब्रेन वॉश करके आतंकी संगठन से जोड़ने का काम कर रहा है. इससे पहले आतंकी संगठन आईएसआईएस ही लोगों को ऑनलाइन के जरिए संगठन से जोड़ने का काम करता था. जुनैद कश्मीर में बैठे लश्कर के आकाओं के सीधे संपर्क में था. एटीएस ने इस मामले में लश्कर के 3 आतंकियों को भी आरोपी बनाया है.

एनकाउंटर के डर से भाग आया पुणे

एटीएस का दावा है कि जिन लोगों की भर्ती जुनैद ने आतंकी संगठन में कराई है उन लोगों में से कुछ लोगों के एनकाउंटर भी हुए हैं. इस डर से जुनैद ने इन लोगों का साथ छोड़ दिया और भागकर पुणे आ गया. एटीएस के एक बयान में कहा गया कि उसने पांच फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए पांच सिम कार्ड का इस्तेमाल किया  जिसके माध्यम से वो देश विरोधी पोस्ट करता था. वो कट्टरपंथी युवाओं से लश्कर में शामिल होने के लिए संपर्क करता था. जिससे कि सांप्रदायिक दुश्मनी को बढ़ावा मिले और देश में आतंकी घटनाएं हों.

ऐसे पकड़ा गया जुनैद

बताया जा रहा है कि जरूरी सूचना मिलने पर  एटीएस की कलाचौकी (मुंबई) इकाई ने पाकिस्तान मुख्यालय वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) के लिए नए सदस्यों की भर्ती और उन्हें प्रशिक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) भेजने से संबंधित एक मामले में 4 लोगों के खिलाफ जांच शुरू की थी. इन संदिग्धों में से एक की पहचान जुनैद मोहम्मद (Zunaid Mohammad) के रूप में हुई.

ये भी पढ़ें: Srinagar News: सात साल की बच्ची की हिम्मत को सलाम, आतंकियों के आगे डट गई, मगर मौके से भागी नहीं सफा

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 3 घंटों के भीतर दूसरा हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद, 3 लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget