एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है राज ठाकरे की पार्टी

कुछ दिनों से राज ठाकरे की पार्टी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि वह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगी या नहीं. आज ठाकरे ने पार्टी नेताओं से चुनाव लड़ने के लिए कहा है. सूत्रों के मुताबिक एमएनएस 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. आज एमएनएस की हुई बैठक में राज ठाकरे ने पार्टी नेताओं से चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए कहा है. सूत्रों के मुताबिक राज ठाकरे की पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पिछले कुछ दिनों से इसपर सस्पेंस बना हुआ था कि राज ठाकरे की पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं. एमएनएस मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद और कुछ ग्रामीण विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों ने बताया कि राज ठाकरे, कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन नहीं करेंगे.

इसपर अगले कुछ दिनों में राज ठाकरे कुछ दिनों में अपना फैसला बताएंगे. पार्टी के नेता बाला नांदगावकर ने कहा, ''हमने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत कर उनकी राय जानी. सभी ने चुनाव लड़ने की बात कही है. यही बात हम पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के सामने रखेंगे और मुझे लगता है कि वो पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर कर उचित निर्णय लेंगे.''

पार्टी के कुछ नेताओं ने एबीपी न्यूज से कहा, ''राज ठाकरे 100 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जरूर लेकिन उनका पूरा फोकस केवल 25 सीटों पर होगा. ये सीटें मुंबई, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, पुणे, वणी और पंढरपुर होंगी. वहीं इन सीटों पर उन्हें कांग्रेस-एनसीपी भी मदद कर सकती है लेकिन परदे के पीछे से.''

सूत्र बताते हैं कि राज ठाकरे कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे लेकिन परदे के पीछे समझौते का गठबंधन करने की तैयारी एमएनएस कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एमएनएस के कुछ नेताओं की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विजय वड्डट्टीवार और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल से बातचीत हुई है.

एमएनएस ने 25 सीटों की एक लिस्ट तैयार की है. इन सीटों पर एमएनएस जीत हासिल करने का विश्वास जता रही है. ऐसे में एमएनएस, कांग्रेस और एनसीपी से उम्मीदवार नहीं उतारने की मांग कर सकती है ताकि उन्हें फायदा हो सके. इसके बदले में एमएनएस, कांग्रेस और एनसीपी को उनकी बताई हुई सीटों पर उम्मीदवार खड़ाकर बीजेपी- शिवसेना के वोट काटने में मदद करेगी. लेकिन फिलहाल इस डील पर मुहर नहीं लग पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल-खरगे ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका ने खास अंदाज में किया याद
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget