एक्सप्लोरर

अमेरिका के हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने महाकुंभ के अनुभवों को किया साझा, जानें क्या कहा?

Indian Consulate in New York : न्यूयॉर्क में स्थित भारतीय दूतावास में भारत में आयोजित महाकुंभ को लेकर एक विशेष चर्चा का आयोजन किया. इसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने अपने अनुभव साझा किए.

Maha Kumbh 2025 in India : अमेरिका के विश्व विख्यात हावर्ड यूनिवर्सिटी के टॉप प्रोफेसरों ने महाकुंभ में परंपरा के साथ तकनीक के संगम और व्यापार के साथ आध्यात्मिकता संबंध पर अपने अनुभवों को साझा किया. उन्होंने आज यानी बुधवार (26 फरवरी) को समाप्त होने वाले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक संगम से मिली सीख और अवसरों पर भी जोर दिया.

न्यूयॉर्क के भारतीय दूतावास में चर्चा का किया गया आयोजन

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय दूतावास के जनरल बिनय प्रधान ने सोमवार (24 फरवरी) को एक विशेष चर्चा का आयोजन किया, जिसका टाइटल था, ‘दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक संगम महाकुंभ से मिला आत्म-ज्ञान’. भारतीय दूतावास के इस विशेष आयोजन में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के जॉर्ज पाउलो लेमन प्रोफेसर तरुण खन्ना, हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल में कंपैरेटिव रिलीजन एंड इंडियन स्टडिज की प्रोफेसर डायना एक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर टिओना जुजुल शामिल हुए.

प्रोफेसरों ने 2013 के कुंभ मेला के अनुभवों को किया साझा

चर्चा के दौरान सभी प्रोफेसरों ने साल 2013 के कुंभ मेला के दौरान किए अपने ऑन-ग्राउंड रिसर्च से हासिल आत्म-ज्ञान और अनुभवों को साझा किया. इसके अलावा उन्होंने इस साल के मेले के आयोजन के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बताया, जिसमें आध्यात्मिकता और इंजीनियरिंग से एडमिनिस्ट्रेशन और परंपरा, तकनीक और इकोनॉमिक्स का संयोग तक शामिल था.

प्रोफेसरों ने एक-एक अपने अनुभवों को किया साझा

प्रोफेसर तरुण खन्ना ने न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास के जनरल की ओर से आयोजित इस विशेष चर्चा को संबोधित करते हुए कुंभ मेले में स्वच्छता से लेकर तकनीक समेत विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “एक स्कॉलर के तौर पर मैं परंपरा और तकनीक के ऐसे संगम को देखकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि इसी तरह से समाज का विकास होता है.” उन्होंने आगे कहा, “कुंभ मेला एक बेहद आकर्षक स्थान है, जहां टेक्नोलॉजी को धर्म के साथ देखा जा सकता है. 2025 के महाकुंभ को स्वच्छ कुंभ कहा गया और यह वास्वतिक रूप से स्वच्छ है.”

प्रोफेसर डायना ने कहा कि कुंभ मेले एक महान यात्रा है. लेकिन इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे मेला शहर को काफी कम समय में तैयार किया गया है. इसके अलावा में इसमें इंजीनियरिंग टीम, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन, एक शहरी वातावरण, स्वास्थ्य सुविधाएं और छोटे उद्योगों को भी जोड़ा गया है. उन्होंने बड़ी संख्या में रेफ्यूजी आबादी के लिए अस्थायी व्यवस्था की जरूरत को लेकर कहा, “कुंभ मेला कम समय में साधारण चीजों के साथ सामान्य संरचनाओं को तैयार करने का एक बहुत अच्छा उदाहरण है.”

वही, प्रोफेसर एक के रिसर्च टीम का हिस्सा बनकर पहली बार भारत आईं प्रोफेसर टिओना जुलुल ने कुंभ मेले में लॉजिस्टिकल चुनौतियों और समाधान को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह 2037 में लगने वाले अगले कुंभ में भारत वापस की उम्मीद करतीं हैं.

यह भी पढे़ेंः विवेक रामास्वामी को मिला ट्रंप और मस्क का समर्थन, गवर्नर बनने की राह पर बढ़े आगे, तीसरे भारतीय जो रचेंगे इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget