एक्सप्लोरर

मैजेंटा लाइन: DMRC पहली बार करेगा पीएसडी, हाइटेक सिग्नलिंग का इस्तेमाल

डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, ‘‘इस लाइन के हिस्से में कई ऐसी खूबियां है जिनका इस्तेमाल मेट्रो पहली बार कर रहा है. प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) का यहां पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है.’’

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के कालकाजी को नोएडा से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की नई मैजेंटा लाइन में कई चीजों का पहली बार इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें ट्रेनों के संचालन के लिए पहली बार प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) और उच्च तकनीक वाली सिग्नलिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया जायेगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

मेट्रो के बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा)-जनकपुरी पश्चिम (दिल्ली) कॉरीडोर के 12.64 किलोमीटर लंबे इस हिस्से में नौ स्टेशन होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन किया जाना है.

डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, ‘‘इस लाइन के हिस्से में कई ऐसी खूबियां है जिनका इस्तेमाल मेट्रो पहली बार कर रहा है. प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) का यहां पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है.’’ पीएसडी शीशे की बनी स्क्रीन होती है जिन्हें प्लेटफॉर्म के किनारे लगाया जाता है जो तभी खुलती हैं जब एक ट्रेन स्टेशन पर आती है और ट्रेन के स्टेशन से रवाना होते ही ये दरवाजे फिर बंद हो जाते हैं. इन्हें यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से लगाया गया है.

दयाल ने कहा, ‘‘नई तकनीक के अलावा, कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा. जिससे ट्रेनों के 90 से 100 सेकंड की फ्रिक्वेंसी में स्टेशन पर आने की सुविधा मिल सकेगी.’’ क्रिसमस पर मेगा लॉन्च से पहले कॉरीडोर के प्रिव्यू के बाद वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

डीएमआरसी ने कहा कि शुरू में पांच मिनट 14 सेकंड के अंतराल पर यात्रियों को ट्रेन मिलेगी. दिल्ली मेट्रो के इस नए खंड के शुरू होने के बाद यात्री सीधे कालकाजी मंदिर से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक का सफर 19 मिनट में तय कर सकेंगे. मेट्रो की ब्लू और वॉयलेट लाइन से यह सफर 52 मिनट में तय होता था जबकि इंटरचेंज प्वाइंट मंडी हाउस स्टेशन है.

डीएमआरसी के मुख्य ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री की तरफ से दोपहर में मैजेंटा लाइन के नवनिर्मित कालकाजी मेट्रो स्टेशन से इस नई लाइन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. आम लोगों के लिये इस लाइन पर शाम पांच बजे से सेवायें शुरू होंगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget