एक्सप्लोरर

MP गजब है: शिवपुरी के रामेश्वर ने नंगे पांव सिर्फ 11 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़, खेल मंत्री ने बुलाया

वायरल वीडियो में दौड़ लगा रहे युवक का नाम रामेश्वर गुर्जर उर्फ दरोगा है, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले की नरवर तहसील का रहने वाला है. यह युवक उस समय चर्चा में आया जब उसका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया.

भोपाल: कहते हैं कि प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती. देश के कोने-कोने में ऐसी कई प्रतिभाएं हैं, जिन्हें अगर सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मुहैया कराई जाएं तो वह देश का नाम रोशन करने से पीछे नहीं हटेंगी. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को राजनीति के दिग्गजों ने भी ट्विटर पर शेयर किया है. ये वीडियो मध्य प्रदेश के रहने वाले रामेश्वर नाम के एक युवक की है. वीडियो के मुताबिक वह सिर्फ 11 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करता दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग इस युवक को भारत का उसैन बोल्ट बुलाने लगे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में आया युवक

वायरल वीडियो में दौड़ लगा रहे युवक का नाम रामेश्वर गुर्जर उर्फ दरोगा है, जो मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले की नरवर तहसील का रहने वाला है. यह युवक उस समय चर्चा में आया जब उसका एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया. वीडियो में रामेश्वर 11 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी करता दिख रहा है.

मदद के लिए आगे आए केंद्रीय खेल मंत्री

रामेश्वर की वीडियो को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने भी शेयर किया है. शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर खेल इंडिया और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू टैग करते हुए उसे समर्थन देने की अपील की. इसके बाद रिजिजू ने शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए लिखा, ''शिवराज जी, किसी से कहें कि इसे (धावक) मेरे पास ले आए. मैं उसे एक एथलेटिक अकादमी में दाखिल कराऊंगा.''

देश के लिए नया रिकॉर्ड बनाने की हिम्मत रखता हूं- युवक

रामेश्वर ने बताया कि वायरल वीडियो उसी का है और वह इस बात की हिम्मत रखता है कि वो देश के लिए एक नया रिकॉर्ड बना सके. वहीं दरोगा के पिता का कहना है कि उसके पास अपने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए प्रयाप्त संसाधन नहीं है. अगर सरकार कुछ मदद करे तो निश्चित ही वह मेरा नाम रोशन करेगा.

यह भी पढ़ें-

आज से भूटान के दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, पनबिजली सहित द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे चर्चा

पहलू खान मॉब लिंचिंग: आरोपियों के कोर्ट से बरी होने के बाद राजस्थान सरकार ने SIT जांच बिठाई

जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू, कश्मीर घाटी में भी आज से शुरू हो सकती हैं फोन सेवा

UNSC: भारत के एंबेसडर ने पाक पत्रकार की बोलती की बंद, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
पंजाब की मान सरकार पर CBI का एक्शन, 15 अहम विभागों की फाइलें मांगीं
पंजाब की मान सरकार पर CBI का एक्शन, 15 अहम विभागों की फाइलें मांगीं
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?
Explained: मेरठ ड्रम मर्डर केस में दोषियों को मौत की सजा, क्या अभी भी बच सकती है जान, जानिए आगे का रास्ता?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget