एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Exit Poll 2018: किस क्षेत्र में कौन किस पर भारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

मालवा उत्तर इलाके को छोड़कर पूरे मध्य प्रदेश में बीजेपी को हालत खराब दिख रही है. चंबल, विंध्य प्रदेश, महाकोशाल और मालवा ट्राइबल में काग्रेस का बोलबाला दिख रहा है. इन सभी इलाकों में बीजेपी पर कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज़ के सबसे तेज और सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. राज्य में 3 दशक से सत्ता पर काबिज बीजेपी की कुर्सी इस विधानसभा चुनाव में जाती हुई दिख रही है. मध्य प्रदेश के 5 सबसे बड़े क्षेत्र में बीजेपी, कांग्रेस से पिछड़ रही है. आइए जानते हैं किस पार्टी को किस क्षेत्र में कितने प्रतिशत वोट मिले हैं.

मध्य प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत

मालवा उत्तर इलाके को छोड़कर पूरे मध्य प्रदेश में बीजेपी को हालत खराब दिख रही है. चंबल, विंध्य प्रदेश, महाकोशाल और मालवा ट्राइबल में काग्रेस का बोलबाला दिख रहा है. इन सभी इलाकों में बीजेपी पर कांग्रेस भारी पड़ती दिख रही है.

चंबल- 34 सीटें

चंबल की 34 सीटों में से कांग्रेस 19 से 23 यानी 21 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 8 से 12 यानी 10 सीटों पर सिमट सकती है. अन्य के खाते में 2 से 4 यानी 3 सीटें जा सकती हैं.

चंबल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 43 प्रतिशत, बीजेपी को 36 प्रतिशत , बीएसपी को 13 प्रतिशत जबकि अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिख रहा है.

विंध्य प्रदेश- 56 सीटें

विंध्य प्रदेश में कांग्रेस की बल्ले बल्ले दिख रही है. यहां की 56 सीटों में कांग्रेस 30 से 36 यानी 33 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. बीजेपी यहां भी कांग्रेस को बराबरी की टक्कर नहीं दे पा रही है और 17 से 23 सीटें यानी 20 सीटें ही जीत सकती है. अन्य के खाते में 2 से 4 यानी 3 सीटें जा सकती हैं.

विंध्य में भी वोटिंग प्रतिशत में कांग्रेस आगे है. इस क्षेत्र में कांग्रेस को 41 प्रतिशत, बीजेपी को 37 प्रतिशत और बीएसपी को 8 प्रतिशत वोट मिले हैं. वहीं इस क्षेत्र में अन्य के खाते में 14 प्रतिशत वोट गए हैं.

महाकोशाल- 49

महाकोशाल में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर है, लेकिन यहां भी कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ने में कामयाब होती दिख रही है. कांग्रेस 23 से 29 यानी 26 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी 19 से 23 यानी 21 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. अन्य के खाते में 1 से 3 यानी दो सीटें जाने का अनुमान है.

महाकोशाल क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस 41 प्रतिशत, बीजेपी 39 और बीएसपी 2 प्रतिशत वोट पाती हुई दिख रही है. अन्य को 17 प्रतिशत वोट मिला है.

मालवा नॉर्थ- 63

यही वह इलाका है जो बीजेपी की लाज बचाती दिख रही है. इस इलाके में सत्ताधारी बीजेपी, कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है. यहां बीजेपी के 30 से 36 यानि 33 सीटों पर जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस यहां बीजेपी से पिछड़ रही है. यहां कांग्रेस 26 से 32 यानी 29 सीटें जीत सकती है. अन्य 0 से 2 सीटें यानी एक सीट जीत सकती है.

इस क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 45 प्रतिशत, बीजेपी को 46 प्रतिशत और बीएसपी को 2 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिख रहा है. मालवा नॉर्थ में अन्य को 7 प्रतिशत वोट मिला है.

मालवा ट्राइबल- 28

इस इलाके में भी कांग्रेस पार्टी बाज़ी मारती दिख रही है. यहां कांग्रेस 15 से 19 यानी 17 सीटें जीत सकती है. वहीं बीजेपी 8 से 12 यानी 10 सीटें ही जीत सकती है. अन्य 0 से 2 सीटें यानि एक सीट जीत सकती है.

मालवा ट्राइबल क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 46 प्रतिशत, बीजेपी को 38 प्रतिशत और बीएसपी को 2 प्रतिशत वोट मिलता हुआ दिख रहा है. अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget