एक्सप्लोरर

MP: मंदसौर में किसानों पर फायरिंग में 3 की मौत के बाद लगा कर्फ्यू, न्यायिक जांच के आदेश

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के आंदोलन पर पुलिस की फायरिंग के बाद हालात बिगड़ गए हैं. प्रशासन ने बेकाबू होते हालात को नियंत्रण करने के लिए मंदसौर में कर्फ्यू लगा दिया है. पुलिस की फायरिंग में तीन किसानों की मौत हो गई है. फायिरंग की घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी औऱ मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं.

मंदसौर के पार्श्वनाथ में किसान फसल की सही कीमत की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. इस मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने कल प्रदेश बंद का एलान किया है.

पुलिस की फायरिंग

पुलिस फायरिंग में तीन किसानों की मौत की न्यायिक जांच के आदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दे दिए हैं. दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीआरपीएफ की तरफ से गोली चलाई गई . इस फायरिंग में तीन किसान जख्मी भी हैं.

क्यों आई ये नौबत

दरअसल पार्श्वनाथ में चल रहे किसान आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान तोड़ फोड़ औऱ आगजनी शुरू हो गयी. किसानों के प्रदर्शनकारी गुट ने करीब 10 ट्रक औऱ दो मोटरसाईकल में आग लगा दी. मौके पर पहुंची सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला. दोनों पक्षों में आपसी पथराव के बाद सीआरपीएफ औऱ पुलिस ने गोलीबारी की जिसमें किसान मारे गए.

कांग्रेस का कदम

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने गोलीकांड की जांच के लिए विधायकों की एक कमेटी गठित की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह कल मंदसौर का दौरा करेंगे. 

पांच बार लगातार केंद्र सरकार से कृषि कर्मण अवार्ड हासिल करने वाले मध्य प्रदेश में दो जून से किसान आंदोलन कर रहे हैं. राज्य के मंदसौर में आंदोलनकारी किसान और व्यापारी के बीच झड़प हो गई. किसान कर्ज माफी के साथ साथ अपने फसल के सही मूल्य की मांग कर रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मनाने के कई ऐलान किए, सवाल है कि सरकार के एलान के बावजूद अन्नदता संतुष्ट क्यों नहीं हैं, आखिर सरकार उनकी मांग क्यों नहीं सुन पा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, केरन सेक्टर में दो आतंकवादी ढेर
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget