एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: उज्जैन में कर्ज के बोझ तले एक और किसान ने की आत्महत्या

किसान दिनेश नेसंत रविदास आवास योजना के तहत बैंक से लोन लिया था. फसल खराब होने की वजह से समय पर लोन नहीं चुका पाए जिसकी वजह से मकान की कुर्की का आदेश निकल गया. दिनेश मकान की कुर्की का सदमा सहन नहीं कर पाया और जान दे दी.

उज्जैन: देश में किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है. एक के बाद एक प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. इस कड़ी में महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश के उज्जैन से दिनेश नाम के एक किसान के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से शिवराज सरकार है. यह सरकार दावा करती है कि मध्य प्रदेश में किसानों की सरकार है.

कर्ज का बोझ बना दिनेश के आत्महत्या करने की मुख्य वजह

उज्जैन के धनडा भल्ला में रहने वाले किसान दिनेश नंबर के आत्महत्या की मुख्य वजह कर्ज का बोझ है. किसान दिनेश के शव को उसके पिता और परिवार के लोग कलेक्टर कार्यालय के बाहर रखकर न्याय की गुहार लई. घटिया तहसील के किसान ने कुछ बरस पहले संत रविदास आवास योजना के तहत बैंक से लोन लिया था. फसल खराब होने की वजह से समय पर लोन नहीं चुका पाए इसकी वजह से मकान की कुर्की के आदेश निकल गए. दिनेश के पिता पर पहले से कर्ज और फिर मकान की कुर्की का सदमा दिनेश सहन नहीं कर पाया और उसने जान दे दी.

अधिकारी कर रहे थे मृत दिनेश को उसके पिता माधव बताने की कोशिश -परिवार

परिवार के मुताबिक दिनेश की मौत के मामले में अधिकारी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय उसका कृषि भूमि खाता और दूसरी जानकारी ढूंढते रहे ताकि वे यह बताने में कामयाब हो जाएं कि मरने वाला किसान नहीं था बल्कि उसके पिता माधव किसान हैं. अधिकारी अपने मंसूबों में कामयाब हो गए और मधु के बेटे दिनेश को किसान मानने से इनकार करने की कोशिश भी की गई.

पीड़ित परिवार की थी दो मुख्य समस्याएं

पीड़ित परिवार की दो मुख्य समस्याएं थी एक समस्या तो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की पानबिहार शाखा का लोन था, जबकि दूसरी परेशानी बिजली विभाग की तानाशाही थी. दिनेश के पिता माधव का कहना है कि बैंक वालों से ज्यादा बिजली विभाग ने उनका जीना दुश्वार कर रखा था. बिजली विभाग वाले कुछ महीने पहले बिल बकाया होने पर उनकी मोटरसाइकिल तक उठा कर ले गए थे. इसकी वजह से भी दिनेश परेशान चल रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
Lehra Do Tiranga March Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
Live: दिल्ली में CJP की तिरंगा यात्रा का बदला वक्त, अब 5 नहीं दोपहर 1 बजे होगा मार्च
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
गर्भवती महिला पत्रकार को राहुल गांधी के धक्का देने के मामले पर सुनवाई करेगा SC, कहा- 'हमने सभी...'
Weather Updates: उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget