एक्सप्लोरर

MP: बारिश के लिए अमानवीय टोटकों का सहारा, छोटी-छोटी बच्चियों को नग्न कर गांव में घुमाया गया

दमोह में मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल सरंक्षण एवं अधिकार आयोग के दिशानिर्देशों के बाद कलेक्टर ने जांच शुरू कर दी है.

दमोह: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं, तो सूबे के कई जिले भीषण सूखे की चपेट में भी हैं और ये सूखा अब लोगों से तरह-तरह के जतन करा रहा है. प्रदेश के दमोह से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो कुप्रथा की बानगी तो हैं ही, साथ ही अमानवीयता को भी दर्शाती हैं. यहां छोटी-छोटी बच्चियों को नग्न कर उन्हें मूसल देकर पूरे गांव में घुमाया गया. यहां ये करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके ही परिवार की महिलाएं माएं और आस पड़ोस के लोग हैं.

दरअसल पूरा मामला कुछ इस तरह से है. जिले के जबेरा ब्लॉक के अमदर पंचायत के बनिया गांव में बारिश न होने की वजह से लोग परेशान है. सूखे को देखते हुए पुरानी मान्यता के मुताबिक गांव की छोटी-छोटी बच्चियों को पूर्ण नग्न कर उनके कंधों पर मूसल रखा जाता है और इस मूसल में मेंढक को बांधा जाता है. बच्चियां पूरे गांव में घूमती हैं और पीछे-पीछे महिलाएं भजन कीर्तन करती जाती हैं. रास्ते मे पड़ने वाले घरों से ये महिलाएं आटा दाल मांगती हैं और जो राशन जमा होता है उस राशन से गांव के मंदिर में भंडारा होता है.

परंपरा के नाम पर अंधविश्वास!
मान्यता है कि ऐसा करने से बारिश होती है. इसी कुप्रथा को एक बार फिर अंजाम दिया गया और बनिया गांव में प्रथा के नाम पर मासूम बच्चियों के साथ ये सलूक भी किया गया. इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस कप्तान डी आर तेनिवार का कहना है कि ये एक परंपरा है जो अंधविश्वास भी कही जा सकती है जिसमें सहमति से बच्चों से ये सब कराया जाता है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है यदि किसी बच्चे को जबरन ऐसा करने के लिए बाध्य किया गया है तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

कलेक्टर ने शुरू की जांच, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
दमोह में बारिश के लिए टोटकों का सहारा और मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल सरंक्षण एवं अधिकार आयोग के दिशानिर्देशों के बाद कलेक्टर दमोह ने जांच शुरू कर दी है. कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के मुताबिक आयोग से कल ही निर्देश मिले गए थे जिसके बाद जांच शुरू की गई है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी. कलेक्टर के मुताबिक इस तरह की कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-
बिहारः युवक को बच्ची ने चोर कह दिया तो 6 साल की मासूम की हत्या कर दी, घर में ही मिट्टी खोदकर दफनाया

UP: राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, जानें जाट राजा का अलीगढ़ कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में लेने की खबर गलत
LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में नहीं लिया
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget