एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में हाईटेक हुई चुनावी जंग, बीडी शर्मा और कांग्रेस में ट्विटर पर छिड़ा वॉर, जानें क्या है पूरा मामला?

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग ने विकराल रूप ले लिया है. दोनों ही पार्टियों के बीच ट्विटर वॉर जारी है. जानिए किसने क्या कुछ कहा.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव पूरी तरह से हाईटेक होने वाला है. इसकी शुरुआत छह महीने पहले ही हो गई है. चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. अब यह सियासी भिड़ंत सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर भी आ गई है. दोनों ही पार्टी के नेता ट्विटर पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

बता दें कि बीते सप्ताहभर से मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. शर्मा की सियासी लड़ाई सीधे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से हो रही है. कभी कमलनाथ विष्णुदत्त शर्मा को आड़े हाथों ले रहे हैं तो कभी शर्मा उन पर आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. दोनों की इस सियासी जंग में साल 1984 में हुए सिख-विरोधी दंगों की एंट्री भी हो गई है.

दोनों ही दलों का ट्विटर वॉर

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए बुंदेलखंड में मंत्रियों की खींचतान को लेकर लिखा कि बीजेपी की कलह खुलकर सामने आई. कांग्रेस ने कहा कि "बीजेपी के दो मंत्री निकम्मे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह शिवराज के सामने गिड़गिड़ाए, मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विरोध में इस्तीफे की तैयारी चल रही है. शिवराज ने एक भ्रष्ट, बेईमान, नकारा, निकम्मे और नफरती चिंटू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का नतीजा देखा है". 

'आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए'

कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने ट्वीट कर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर लिखा कि "शर्मा के बयान शर्मनाक हैं. चीन के राष्ट्रपति को झूला पीएम मोदी झुलाते हैं. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का न्योता शिवराज खाते हैं. चीन का बार-बार चक्कर गुजरात के सीएम मोदी लगाते थे. चीन की चमचागिरी करने वालों को हनुमान भक्त कमलनाथ पर सवाल उठाने से पहले आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए".

कांग्रेस को बीजेपी का करारा जवाब 

कांग्रेस के इन आरोपों पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी ट्वीट कर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि "कमलनाथ जनता को ये जवाब दें कि छिंदवाड़ा की जनता का खून चूसकर अरबपति कैसे बने? केंद्रीय मंत्री रहते चीन को लाभ कैसे पहुंचाया? सिख दंगों में उनके हाथ क्यों रंगे हैं". 

'कमलनाथ को दिखने लगा है आईना'

वहीं, बीजेपी नेता आशीष अग्रवाल ने लिखा कि "पीयूष बबेले की तिलमिलाहट बता रही है कि आईना तो कमलनाथ को दिखने लगा है. 15 महीने का कमीशन काल जिसमें वह कमीशननाथ के रूप में स्थापित हुए और पूर्ववर्ती सिख दंगों में उनके हाथों का रक्त रंजित होना और हां सुनिए, आपके दल ने चीन की दलाली किस स्तर तक की है, पूरा देश जानता है".

ये भी पढ़ें: 

New Parliament Inauguration: 'संसद भवन BJP का नहीं...', विपक्षी दलों के बायकॉट से अलग है कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget