एक्सप्लोरर

विलायत से मध्य प्रदेश के गांव आकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं ये 'पैडवुमन'

एमपी के नरसिंहपुर में अमेरिका की कैलिफोर्निया से आई एनआरआई युवती इस इलाके में पैडवूमेन का किरदार निभा रही है. सस्ते दामों पर ये युवती सैनिटरी पैड तो बना ही रही है महिलाओं और स्कूलों की छात्राओं के बीच जाकर जागरुकता भी फैला रही है.

भोपाल: अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' इस महीने की नौ तारीख को रिलीज हो रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में अमेरिका की कैलिफोर्निया से आईं माया विश्वकर्मा नाम की एक एनआरआई महिला इलाके में 'पैडवुमन' का किरदार निभा रही हैं. सस्ते दामों पर ये सैनिटरी पैड तो बना ही रही हैं, इसके साथ ही महिलाओं और छात्राओं के बीच जाकर जागरुकता भी फैला रही हैं.

एमपी के नरसिंहपुर के बाहरी इलाके झिरना रोड पर कच्चे पक्के रास्ते पर एक घर बना हैं. इन दिनों ये घर आसपास की महिलाओं के लिए रोजमर्रा के कामकाज का जरिया बन गया है. इस घर के एक कमरे में सेनेटरी पैड बनाने का छोटा सा कारखाना चलता है. इसमें दिन की दो शिफ्ट में छह-छह महिलाएं काम करती हैं.

विलायत से मध्य प्रदेश के गांव आकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं ये 'पैडवुमन

इस कारखाने के पीछे माया विश्वकर्मा रहती हैं. वे इस जिले के एक गांव से एमएससी करने के बाद अमेरिका की कैलिफोर्निया में रिसर्च स्कालर बनीं. वे अपने जीवन की शुरुआती परेशानियों से सबक लेकर महिलाओं को इस बारे में जागरुक करना चाहती हैं कि माहवारी के दिनों में गंदे कपड़े नहीं बल्कि सस्ते पैड लगाएं.

पीरियड्स और पैड आमतौर पर चर्चा से दूर रहने वाले विषय हैं. मगर माया ने इसी कड़ी को तोड़ने की कोशिश की. वे पिछले साल अरुणाचलम मुरुगनाथम से मिलीं और पैड बनाने की मशीन के बारे में जाना. उन्होंने उससे बेहतर मशीन तलाशकर अपने जिले में ही पैड बनाने का काम शुरू किया. अब वे आसपास की महिलाओं को रोजगार तो दे ही रही हैं साथ ही साथ पास के गांव मोहल्लों में जाकर माहवारी के दिनों में गंदे कपड़ों से बचने की सलाह भी देती हैं.

विलायत से मध्य प्रदेश के गांव आकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं ये 'पैडवुमन

माया ने ये जिला इसलिए भी चुना क्योंकि इसी नरसिंहपुर जिले में पिछले साल नौ महीने में 600 सौ महिलाओं की बच्चेदानी निकाली गयी थी. पीरियड्स में इंफेक्शन से शुरू होने वाली ये बीमारी इतनी बढ़ जाती है, जिसका डॉक्टर सिर्फ ऑपरेशन के जरिए ही इलाज करते हैं. गरीब घरों की महिलाओं को महंगे ऑपरेशन से जूझना पड़ता है.

माया अब सस्ते सैनिटरी पैड को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलों में एक महीने की यात्रा पर जा रही हैं. वे छात्राओं के बीच जाएंगी और सैनिटिरी पैड और माहवारी की मुश्किलों से कैसे निबटें, इसकी जानकारी देंगी. 'पैडमैन' फिल्म आने से भी लोग अब पैड और उनके काम के बारे में जानने लगे हैं, ये जानकर माया को अच्छा लगता है.

विलायत से मध्य प्रदेश के गांव आकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं ये 'पैडवुमन

पैड बनाने के कारखाने देश में दूसरी जगहों पर भी चल रहे हैं, मगर ये कारखाना इस मायने में अलग है कि यहां पूरा काम महिलाएं ही करती हैं. यहां कारखाने का काम पूरा कर आसपास की जगहों पर सैनिटरी पैड को लेकर जागरुकता भी फैलाती हैं. इसी वजह से यहां के लोग इनको 'पैडवुमन' कहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget