एक्सप्लोरर

यूपी: लखनऊ में ट्रिपल तलाक को लेकर आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक

नई दिल्ली: तीन तलाक के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं एक के बाद एक अब खुलकर सामने आ रही हैं. इंसाफ के इंतजार में पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी से जल्द तीन तलाक को बैन करने औऱ इसे लेकर सख्त कानून बनाने की अपील कर रही हैं. लखनऊ में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक होने वाली है, जिस पर सभी की निगाहें टीकी हुई हैं.

यूपी के गोंडा में रहने वाली सदफ ट्रिपल तलाक की शिकार हैं. सदफ का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ससुरालवालों की दहेज की मांग पूरी नहीं की. जिसके बाद उसके पति अलीम खान ने तीन तलाक देकर सदफ को घर से निकाल दिया. अपनी आठ महीने की मासूम बच्ची के साथ माइके में रह रहीं सदफ को अपने और मासूम बच्ची के भविष्य की चिंता सता रही है. पीड़ित सदफ ने अब प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी से तीन तलाक को बैन करनी गुहार लगाई है. सदफ की मांग है कि इसे रोकने के लिए सख्त कानून बने ताकि दूसरी महिलाओं को इसका शिकार ना होना पड़े. तीन तलाक पा चुकीं सदफ खान की शिकायत पर आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है. तीन तलाक का एक और मामला यूपी के अलीगढ़ से भी सामने आया है, जहां एक पिता ने तीन तलाक का शिकार हुई अपनी बेटी रेहाना के अलावा उन पीड़ित लड़कियों को भी इंसाफ दिलाने की ठानी है जो ट्रिपल तलाक का शिकार हुई हैं. रेहाना के पिता सगीर अहमद ने कहा, ''मैं सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं सभी तलाकशुदा लड़कियों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं, मैं अब किसी हद तक भी जा सकता हूं.'' तीन तलाक का शिकार हुईं कई महिलाओं ने पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी. जिसके बाद सीएम योगी ने भी उनको पूरी मदद का भरोसा दिया था. यूपी की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी पीड़ित महिलाओं से मिली थीं. तीन तलाक का मुद्दा लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. हाल के दिनों में इसे लेकर बहस और तेज हुई है. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी है, जिस पर 11 मई से रोजाना संवैधानिक पीठ में सुनवाई होनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget