एक्सप्लोरर

LPG Price: जानिए 1 जनवरी से लेकर आज तक कितने बढ़े हैं गैस के दाम, आप पर कितना बढ़ा है बोझ

सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है. इस महीने 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी इजाफा किया गया है. बता दें कि पिछले साल करीब 5 महीने तक एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला था.

सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों को एक बार फिर झटका दिया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक, 4 फरवरी को 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली और मुंबई में अब यह एलपीजी सिलेंडर 694 रुपये से बढ़कर 719 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा, कोलकाता में अब यह सिलेंडर 720.50 रुपये से बढ़कर 745.50 रुपये में मिल रहा है. बता दें कि दिसंबर 15 2020 को भी एलपीजी गैस की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ था. इससे पहले तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19किलो) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए थे. जिस दिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे उस दिन घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी.

साल 2021 के एक पहले दिन यानी 1 जनवरी को भी गैस की नई रेट फिक्स की गई थी. इसके तहत दिल्ली में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर 694 रुपये, कोलकाता में 720. 50 रुपये, मुंबई में 694 रुपये और चेन्नई में 710 रुपये हो गई थी. गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों की वजह से लोगों पर महंगाई का भारी असर देखने को मिल रहा है. बताता दें कि इससे पहले 15 दिसंबर 2020 को भी 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था.

पांच महीने तक नहीं बढ़े थे दाम 

साल 2020 के जुलाई महीने से दिसंबर के मध्य तक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया था. पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई से 594 रुपये प्रति सिलेंडर पर बरकरार थी. यह दर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के समान थी. पांच महीने तक 594 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमत रहने के बाद महज 15 दिनों में ही इसकी कीमत 694 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गई. रसोई गैस की कीमत की समीक्षा हर 15 दिन में की जाती है.

इस तरह करें एलपीजी गैस की बुकिंग 

अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर किया जा सकता है. तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल की सुविधा शुरू कर दी है. अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर सिलेंडर रीफिल करा सकते हैं. गैस रीफिल करने के लिए कस्टमर फोन नंबर 8454 955 555 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें :-

National Pension System: अगर बुढ़ापे में आराम की जिंदगी चाहते हैं तो खोलें परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट

भारतीय बाजार में इन इलेक्ट्रिक कारों का है जलवा, ये हैं टॉप 5 मॉडल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget