एक्सप्लोरर

महंगाई की मारः सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 2.89 रुपये, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ₹ 59 महंगा

अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपये थी.

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन से पहले आपकी रसोई का बजट बढ़ाने की तैयारी हो गई है. दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. वहीं दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्टूबर में 59 रुपये महंगा हो गया है. यह बढ़ी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू हो गई हैं.

कितनी हुई सिलेंडर की कीमतें गैर सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 820 से बढ़कर 879 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है. दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 499.51 रुपये से 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी प्रमुख तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी करेंसी एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है. कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ेगा. इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी का लगना है.

अक्टूबर में ग्राहकों के खाते में 376.60 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी जमा की जाएगी जो सितंबर 2018 में 320.49 रुपये थी.

एक तरफ जहां पेट्रोल, डीजल के लगातार चढ़ते दाम से रोजाना ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है वहीं अब एलपीजी के दाम बढ़ने से आपके घर का बजट भी और महंगा होने जा रहा है. सरकार पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों पर हाथ खड़े कर चुकी है और कह चुकी है कि ये सब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कीमतों की वजह से हो रहा है. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के लगातार बढ़ते दाम और इसके साथ-साथ रुपये की गिरती कीमत घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने की मुख्य वजह है.

चार महीनों में सभी रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त WiFi उपलब्ध कराने की उम्मीद: रेल मंत्री

एक अक्टूबर से फ्लाइट का टिकट वापस करना हो सकता है महंगा, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget