एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के चक्कर में लोकसभा में सीटों का आवंटन लटका, पहली कतार में चाहते हैं सीट

राहुल गांधी लोकसभा में पहली कतार में सीट चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस को पहली कतार में सिर्फ दो सीट देने के पक्ष में हैं. ऐसे में कम उम्मीद है कि राहुल गांधी को पहली कतार में सीट मिले.

नई दिल्ली: इस बार लोकसभा में सांसदों के लिए सीटें अब तक आवंटित नहीं की गई हैं. मतलब ये कि कौन से सदस्य कहां बैठेंगे. जबकि 17 वीं लोकसभा की बैठक 17 जून से ही शुरू हो गई है. ओम बिरला स्पीकर तो बन गए हैं. लेकिन सांसदों के बैठने की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है. सबसे अधिक मारामारी तो आगे वाली सीट पर बैठने को लेकर है. सभी बड़े नेता अपने लिए फ़्रंट सीट चाहते हैं. बीजेपी में इस बात को लेकर तो कोई ख़ास ऊहापोह नहीं है. लेकिन मामला कांग्रेस को लेकर फंस गया है. वो भी राहुल गांधी को लेकर. वे अपने लिए पहली लाइन की सीट चाहते हैं.

कांग्रेस के 52 सांसद हैं. राहुल गांधी अब इस पार्टी के अध्यक्ष भी नहीं रहे. वे अमेठी से लोकसभा का चुनाव तो हार गए. लेकिन वायनाड से राहुल चुनाव जीतने में कामयाब रहे. वे चौथी बार के सांसद हैं. अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल ते नेता बनाए गए हैं. इस हिसाब से उन्हें पहली पंक्ति की सीट मिलेगी. वे बंगाल के बरहमपुर से लगातार पांचवी बार एमपी बने हैं. अधीर रंजन चौधरी आगे की सीट पर बैठने लगे हैं. उनके साथ सोनिया गांधी भी आगे की लाइन में बैठती हैं. वे यूपी की रायबरेली से एमपी चुनी गई हैं. वे छह बार की सांसद भी हैं.

पिछले लोकसभा में राहुल गांधी दूसरी पंक्ति की सीट पर बैठते थे. जबकि आगे की सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सीट थी. खड़गे उन दिनों लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता हुआ करते थे. राहुल गांधी अपने साथ साथ पार्टी के चीफ़ व्हिप के सुरेश के लिए भी आगे की सीट लेना चाहते हैं. केरल के सुरेश सातवीं बार सांसद चुने गए हैं.

...तो नहीं मिलेगी मनचाही सीट

सूत्रों से जानकारी मिली है कि लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को सबसे आगे की सिर्फ़ दो सीटें देने के मूड में हैं. ऐसे हालात में राहुल को पीछे जाकर बैठना पड़ेगा. अभी वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ पहली पंक्ति में बैठते हैं. कांग्रेस के सांसदों की संख्या के हिसाब से भी राहुल को मनचाही सीट नहीं मिल सकती है. वैसे लोकसभा अध्यक्ष चाहें तो उनके मन की मुराद पूरी हो सकती है.

पहली कतार में बैठेंगे मुलायम?

सूत्रों से ये भी पता चला है कि मुलायम सिंह यादव को लोकसभा अध्यक्ष आगे की सीट देना चाहते हैं. समाजवादी पार्टी के पांच एमपी हैं. मुलायम तीन बार यूपी के सीएम रहे हैं, देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से उनके मीठे रिश्ते रहे हैं. दोनों ही सार्वजनिक मंचों से एक दूसरे की तारीफ़ कर चुके हैं.

पिछली लोकसभा की आख़िरी बैठक में मुलायम ने तो मोदी को दुबारा प्रधान मंत्री बनने की शुभकामना भी दे दी थी. ये भी कहा जा रहा है कि बीजेडी के नेता को भी आगे की सीट देने की योजना है. पुरी से चुनाव जीत कर आए पिनाकी मिश्र को पार्टी ने लोकसभा में नेता बनाया है. इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक में ख़ूब छन रही है.

सीटें आवंटित न होने से पहली बार सांसद चुन कर आए नेताओं को बड़ी परेशानी हो रही है. वे हर दिन संसद इस उम्मीद में जाते हैं कि उनके नसीब में कौन सी सीट मिलेगी. जो पांचवी या छठी बार एमपी बने हैं, उन्हें लगता है कि इस बार उनकी सीट कुछ आगे हो जाएगी. वे भी बेसब्री से सीटें आवंटित होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

कर्नाटक संकट पर कांग्रेस नेता ने कहा- बीजेपी का पेट, कश्मीरी गेट बराबर हो गया है

पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े मंत्री शपथ लेने के हिसाब से अपनी अपनी सीटों पर बैठते हैं. अगर लोकसभा में मत विभाजन की स्थिति आई तो फिर लेने के देने पड़ सकते हैं. सीटों का बंटवारा न होने से पर्ची से ये काम करने में डेढ़ दो घंटे लग सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget