एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच अंतरिम बजट पारित, पीयूष गोयल ने कहा- छल कर रही है कांग्रेस

कांग्रेस, वामदलों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के वॉकआउट के बीच लोकसभा ने 2019- 20 के अंतरिम बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

नई दिल्ली:  कांग्रेस, वामदलों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के वॉकआउट के बीच लोकसभा ने 2019- 20 के अंतरिम बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. इस दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे. पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन इसके बावजूद आज भी देश में गरीबों की मदद के लिये मनरेगा जैसी योजनाओं जारी रखना पड़ रहा है. अब यह साफ हो चुका है कि इन पार्टियों ने देश के साथ छल किया है और इसके लिये जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने बेइमानों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. इसकी वजह से वे (विपक्ष) दुखी हैं. सरकार बेइमानों के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है जबकि प्रीमियम पर वास्तविक धन देश में लाने वाले ईमानदार निवेशकों को किसी तरह से परेशान नहीं किया जायेगा.’’ गोयल ने एंजल कर का जिक्र करते हुये यह बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अनेक मुखौटा कंपनियों को प्रोत्साहन दिया गया और इस सरकार ने ऐसे पूरे तंत्र को समाप्त किया है.

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि एनडीए की सरकार किसानों, गरीब और मध्यमवर्ग के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है. गोयल ने कहा कि कर बचत वाले योजनाओं में निवेश करने पर 8- 9 लाख रुपये सालाना की कमाई करने वाले आम मध्यम वर्ग को कोई कर नहीं देना पड़ेगा.

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये तीन हजार रुपये मासिक पेंशन की घोषणा पर गोयल ने कहा कि जीवन बीमा निगम योजना तैयार कर रहा है और इसे 15 फरवरी से शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के कार्यकाल में किये गये कामों और तेज वृद्धि को लेकर चिंतित है. यही वजह है कि बजट चर्चा के दौरान विपक्ष कोई भी बुनियादी मुद्दा नहीं उठा सका.

राजकोषीय घाटे के बारे में गोयल ने कहा कि वह मामूली 5,000 करोड़ रुपये का खर्च कम करके घाटे को 3.3 प्रतिशत पर रख सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ आंकड़े रखने को कहा. इसी प्रकार अगले वित्त वर्ष के बजट में भी 1,500 करोड़ रुपये का समायोजन कर राजकोषीय घाटे को 3.3 प्रतिशत पर रखा जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

अंतरिम बजट में 2019- 20 के लिये राजकोषीय घाटा 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा गया है. जबकि चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान को 3.3 प्रतिशत से संशोधित कर 3.4 प्रतिशत किया गया है.

गोयल ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राज्यों को लगातार वित्तीय समर्थन बढ़ाया गया है. कांग्रेस शासन के 2009- 2014 के कार्यकाल में केन्द्र से राज्यों को 12.50 लाख करोड़ रुपये का अंतरण किया गया जबकि मोदी सरकार के पांच साल में यह राशि ढाई गुणा बढ़कर 28.86 लाख करोड़ रुपये हो गई. 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद राज्यों को 33 लाख करोड़ रुपये जारी किये गये.

पीयूष गोयल ने कहा कि महंगाई का मामला हो, विदेशी कर्ज का मुद्दा हो या फिर कर्ज सस्ता करने की बात हो मोदी सरकार के कार्यकाल में सभी मोर्चों पर बेहतर काम किया गया. कांग्रेस नीत सरकार के समय महंगाई 12 प्रतिशत तक पहुंच गई थी जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में दिसंबर 2019 में यह 2.19 प्रतिशत पर आ गई. वाजपेयी सरकार में देश का विदेशी कर्ज 105 अरब डालर था जो कि उसके बाद कांग्रेस के दस साल के कार्यकाल में 446 अरब डालर तक पहुंच गया. मोदी सरकार के दौरान इसमें मात्र 14 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई। ब्याज दरों में भी कमी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही जंतर-मंतर पर पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, सोनम वांगचुक की पत्नी-चंद्रशेखर आजाद भी साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget