एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए... 7 जन्म में नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार', महेंद्रगढ़ में बोले पीएम मोदी

PM Modi In Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने देश का विभाजन कराया. अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है.

PM Modi Attack On Congress: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए प्रचार करने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी बनने वाली नहीं है. कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है.

उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को निशाने पर लेते हुए कहा, 'गाय ने दूध दिया नहीं कि घी खाने के लिए इंडी गठबंधन वालों में झगड़ा शुरू हो गया है. ये कहते हैं पांच साल में पांच पीएम बनेंगे. पांच साल में पांच पीएम, हरियाणा वाले 5000 चुटकुले बना देंगे. इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं." 

'पंजाब और हरियाणा की माताओं के हाथ का खाना खाया'

हरियाणा से अपने लगाव की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मुझे राजनीति की समझ हरियाणा और पंजाब से भी मिली. मैं 1995 में हरियाणा आया था. मैेंने यहां माताओं-बहनों की हाथों का खाना खाया है. सारी भारत विरोधी ताकतें लगी रहती हैं लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है. अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है. हमारे हरियाणा को नई उंचाई पर लेकर जाना है. इसके लिए जरूरी है फिर एक बार मोदी सरकार."  

आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने यूं घेरा

कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "इन्होंने देश का विभाजन कराया. एक भारत दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए और अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है. अंबेडकर का दिया गया आरक्षण छीनकर के वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं."

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "बंगाल की हाईकोर्ट का जजमेंट आया है. बंगाल में भी इंडी जमात का, एससी, एसटी, ओबीसी के खिलाफ उनकी जो मानसिकता है उसका भांडा फूट गया है. जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए वो आरक्षण मुसलमानों को और वो भी घुसपैठियों को दिया जा रहा था. अगर कोर्ट न होता तो ये दलित, आदिवासी क्या करते. बंगाल की सीएम ने घोषणा कर दी है कि वे हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेगी. वह ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देकर रहेंगी. ये लोग अपने वोट बैंक के साथ डटकर खड़े हो गए हैं, आपको साथ कौन खड़ा होगा. मैं आपको भरोसा देने आया हूं कि जबतक मोदी जिंदा है तब तक कोई गरीब का आरक्षण नहीं छीन सकता."

'रामलला को फिर टेंट में भेजना चाहती है कांग्रेस'

वहीं, कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, "राम राम के बिना हरियाणा में कोई काम नहीं होता. कांग्रेस का बस चले तो राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें. ये पूरे देश से राम का नाम हटाना चाहते हैं. इन्होंने राम मंदिर का बहिष्कार कर दिया है. कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा के लोग रामलला के दर्शन न कर पाए. वह रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं. कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है. 370 के नाम पर कश्मीर को देश से अलग किसने रखा. 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया. ये कहते हैं कि अगर हम सत्ता में आए तो 370 फिर से लागू कर देंगे."

'इंडी जमात वालों ने रोना धोना शुरू कर दिया, इनका ढोल फट चुका है'

नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है इसलिए इनका ये हाल हुआ है. 5 चरणों में ही इनका ढोल फट गया है. तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना धोना शुरू कर दिया. चुनाव आयोग आंकड़े देर से क्यों देता है, ईवीएम क्यों नहीं चलता है. उन्होंने ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया है कि हार का ठीकरा किसपर फोड़ा जाए. जिस जमीन पर फसल नहीं है कोई किसान इसपर बीज नहीं डालेगा."

ये भी पढ़ें: PM Modi On OBC Reservation: ‘I.N.D.I.A गठबंधन को पड़ा तमाचा’, कलकत्ता हाई कोर्ट के ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द करने पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल; मोदी सरकार की कितनी हिस्सेदारी
क्या राज्यसभा-लोकसभा से पास हो सकेगा परिसीमन बिल? क्या कहता है आंकड़ों का खेल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
'दक्षिण के राज्यों को सीटों का होगा फायदा, फैलाया जा रहा भ्रम', लोकसभा में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित
'दक्षिण के राज्यों को होगा फायदा', केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget