एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Ceremony: तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी तो कहां होगा शपथ ग्रहण? तारीख और जगह हो गई तय!

Elections 2024: सूत्रों के अनुसार, संभावित शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा पर 24 मई को एक बैठक हुई और इसमें पब्लिक ब्रॉडकास्टर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है.

Lok Sabha Elections 2024 Latest News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का दावा है कि अगर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) लगातार तीसरी बार चुनाव जीतता है तो पीएम 9 जून को शपथ ले सकते हैं.

इस रिपोर्ट के अनुसार मामले से परिचित दो लोगों ने इसकी पुष्टि की है. उनका कहना है कि इस संभावित समारोह की अस्थायी योजना पिछले महीने तैयार की गई है. बता दें कि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग है. इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

2014 और 2019 में कब लिया था शपथ?

2014 में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने 26 मई यानी सोमवार को शपथ ली थी. उस साल नतीजे 16 मई को घोषित किए गए थे. 2019 में एनडीए सरकार ने 30 मई (गुरुवार) को शपथ ली थी. उस साल नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे.

उपलब्धियों को दिखाने के लिए आउटडोर में शपथ का प्लान!

इससे पहले दोनों ही मौकों पर सरकार का शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस बार शपथ समारोह के लिए बीजेपी एक बाहरी जगह तलाशने में लगी है, जहां बड़ी संख्या में मेहमान बैठ सकें. इसके लिए एक संभावित ऑप्शन कर्तव्य पथ है, जो सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना का केंद्रबिंदु है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, जिन दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है, उनमें से एक ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया, “विचार यह है कि शपथ ग्रहण के दौरान एक ऐसी पृष्ठभूमि हो जो सरकार की उपलब्धियों और भविष्य के लिए दृष्टिकोण को प्रदर्शित करे."

इस वजह से और तेज हुईं शपथ समारोह की अटकलें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित तीसरे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा सोमवार को तब शुरू हुई जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पार्टी 10 जून को अपना स्थापना दिवस नहीं मना पाएगी, क्योंकि वह शपथ ग्रहण समारोह में व्यस्त हो सकते हैं.

दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो को भी मिल चुका है निर्देश

सूत्रों के अनुसार, संभावित शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा पर 24 मई को केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण विंग में एक बैठक हुई और इसमें पब्लिक ब्रॉडकास्टर ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के अधिकारियों ने भी भाग लिया. बैठक में अधिकारियों को 2019 में आए 8,000 से अधिक दर्शकों के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया.

जी-7 बैठक का निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं पीएम मोदी

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने के लिए करीब 100 कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. हमें 4 जून के 4-5 दिन बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने को कहा गया है. वहीं, प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, "मानक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं." बता दें कि मोदी ने 13 और 14 जून को इटली में होने वाली जी-7 बैठक में शामिल होने का निमंत्रण पहले ही स्वीकार कर लिया है. ऐसे में अगर एनडीए जीतती है तो 10 जून को शपथ की संभावना ज्यादा नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें

महात्मा गांधी को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर राहुल गांंधी, अब शेयर किया वीडियो, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget