एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी, राहुल गांधी या फिर कोई और... लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कौन सा नेता दिखा एक्शन मोड में

Lok Sabha Election Campaign Ends: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बड़ी-बड़ी रैलियों, चुनावी सभाओं और रोड शो का आज पूरी तरह से समापन हो गया. अब आखिरी चरण की वोटिंग और फिर नतीजे आने बाकी हैं.

Lok Sabha Elections 2024 Campaign Ends: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार का शोरगुल अब खत्म हो चुका है. 1 जून को आखिरी और सातवें चरण के वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आने के बाद पता चल जाएगा कि कौन सा दल किस पर भारी है. इससे पहले सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपना पूरा दमखम दिखाया और जनता को अपने पक्ष में वोट करने का प्रयास किया.

इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों और रोड शो का लेखा जोखा सामने आया है, जिसमें पता चलता है कि इन नेताओं ने अपनी पार्टी की तरफ से कितनी मेहनत की. अगर सबसे ज्यादा रैलियों और रोड शो और अन्य कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंच बनाने की बात करें तो पीएम मोदी इसमें अव्वल रहे हैं.

पीएम मोदी ने कितनी रैलियां कीं?

75 दिन चलने वाले लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान पीएम मोदी ने लगभग 200 रैलियां और रोड तो किए ही, साथ में 80 इंटरव्यू भी दिए. पीएम मोदी इस मैराथन के बाद अब ध्यान लगाने के लिए कन्याकुमारी पहुंच चुके हैं जहां पर वो 1 जून तक ध्यान की मुद्रा में रहेंगे. प्रधानमंत्री उसी जगह पर ध्यान लगाने के लिए पहुंचे हैं जहां पर कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था.

राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य बीजेपी नेताओं की रैलियां

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान कुल 101 चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया, जिसमें 94 रैलियां और 7 रोड शो शामिल रहे. वहीं, अमित शाह की अगर बात की जाए तो उन्होंने इस दौरान 115 रैलियां और 18 रोड शो किए. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केवल 87 रैलियां कीं.

राहुल गांधी ने की इतनी मेहनत

सत्ताधारी दल बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने का इरादा लेकर चुनावी मैदान में कूदे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन 75 दिनों में 107 रैलियां और रोड शो किए. इसके अलावा कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने अपने भाई को पछाड़ते हुए 140 से ज्यादा रैलियां और रोड शो किए. इतना ही नहीं वो मीडिया के सामने भी रहीं. उन्होंने 100 मीडिया बाइट्स, वन टू वन और इंटरव्यू दिए. इसके साथ ही 5 फुल फ्लैश इंटरव्यू भी दिए.  

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'इन चार राज्यों में कांग्रेस चौंकाने वाली है,' आखिरी चरण से पहले जयराम की भविष्यवाणी, जानें यूपी को लेकर क्या है दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget