एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 75 दिन... 80 इंटरव्यू, 200 रैलियां और रोड शो के साथ खत्म हुआ पीएम मोदी का मैराथन इलेक्शन कैंपेन, अब लगाएंगे ध्यान

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचंड गर्मी के बीच रिकॉर्ड तोड़ 200 रैलियां कीं. इसमें सबसे ज्यादा 22 जनसभाएं और कुल 31 चुनावी कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में किए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को होने वाले लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के लिए गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में अपना चुनाव अभियान समाप्त किया. हालांकि, अब सबकी नजर 4 जून को आने वाले नतीजे पर रहेगी. जबकि, बीजेपी अपने तीसरे कार्यकाल की ओर देख रही है, जिसके लिए पीएम मोदी ने देशभर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया है. वहीं, पीएम मोदी आज 30 मई से 1 जून तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी का दौरा करने वाले हैं, जहां वह प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चुनाव के ऐलान के बाद के लगभग 75 दिनों में 200 से ज्यादा रैलियां कीं. जिनमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए उनके रोड शो शामिल हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के कई बड़े मीडिया घरानों को 80 इंटरव्यू दिए. इसमें हर तरह के मीडिया संस्थान हिंदी, अंग्रेजी और देश के अन्य भाषाओं के अखबार और टीवी चैनल शामिल हैं. जबकि, पीएम मोदी ने इस बार के चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बिहार के जमुई जिले से की थी.

TMC लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई- PM मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने और अन्य सहित कई मुद्दों पर विपक्ष की आलोचना की. एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में, पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी के प्रदर्शन के बारे में बात की और कहा कि पार्टी को राज्य में अधिकतम सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि "बंगाल चुनाव में टीएमसी पार्टी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है.

पश्चिम बंगाल में BJP को मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पास 3 सीटें थीं. पीएम ने कहा कि इसके बाद बंगाल के लोगों ने हमें तीन से 80 तक पहुंचाया. पीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में हमें लोकसभा में बहुत समर्थन मिला था. इस बार भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बंगाल में सबसे ज्यादा सफलता मिल रही है.

वहीं, कांग्रेस और गांधी परिवार पर उनके कार्यकाल के दौरान संविधान में संशोधन करने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक वे जीवित हैं, वे किसी को भी संविधान के मूल सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे.

आज से मेडिटेशन पर रहेंगे PM मोदी

वहीं, पीएम मोदी आज 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करने की योजना बनाई है. ये, वही स्थान हैं जहां स्वामी विवेकानंद ने एक बार ध्यान किया था. यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है. इसके अलावा, यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं. इस दौरान पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्रा करने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, इससे पहले 2019 में उन्होंने केदारनाथ और 2014 में शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था.

ये भी पढ़ें: Naveen Patnaik Interview: BJD क्या बीजेपी का करेगी समर्थन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget