एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'BJP को नहीं मिल रहा बहुमत, लेकिन...', नतीजों से पहले NDA की टेंशन बढ़ाने वाला आशुतोष का दावा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष की सियासी भविष्यवाणी सामने आ गई है. आशुतोष का मानना है कि इस बार बहुमत का आंकड़ा छूने में बीजेपी को दिकक्त होगी.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग बाकी है. ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने अपना अनुमान बताया है. उनका अनुमान है कि इस बार का आम चुनाव एकतरफा नहीं होगा. बीजेपी के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के सामने विपक्ष का इंडिया अलायंस कड़ी चुनौती देगा. इस कारण से ही बीजेपी को बहुमत का आंकड़ा छूने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. 

'न्यूज तक' यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष आशुतोष ने बताया कि माना जा रहा था कि ये लोकसभा चुनाव एकतरफा होगा. जहां बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है और उन्हें 300 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. हालांकि, आशुतोष ने इस बात को स्वीकारा कि ये चुनाव मार्च, 2024 के दूसरे हफ्ते से पूरी तरह से बदला है. आज बीजेपी को काफी चुनौती मिल रही है.

मार्च के बाद लोकसभा चुनाव का माहौल बदला

राजनीतिक विश्लेषक आशुतोष का कहना है कि मेरा मानना है कि बहुमत का आंकड़ा छूने में बीजेपी को दिकक्त होगी. हालांकि, वह अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. मुझे लगता है कि वह किसी न किसी तरह से सहयोगियों के बलबूते सरकार बना सकती है. जहां तक पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने की बात है तो शायद वह प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन, बीजेपी के लिए ये चुनाव जीतना काफी मुश्किल है.

क्या थी योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी?

हाल ही में राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को लेकर बड़ा अनुमान लगाया है. उनका कहना है कि इस चुनाव में बीजेपी 272 सीटों के पार नहीं जा रही है. योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं पिछले 8 हफ्ते से कह रहा हूं कि बीजेपी 272 पार नहीं कर पाएगी. छठे फेज के बाद यह आंकड़ा और भी नीचे जाता दिख रहा है.

योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि गुजरात से लेकर बिहार को देखकर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी 210 पर रूक जाए. यदि बीजेपी 210 पर रूकती है तो इंडिया गठबंधन 272 के पार पहुंच जाएगा. इसके साथ ही योगेंद्र यादव ने ये भी कहा कि मैं समझता हूं कि इंडिया गठबंधन गठबंधन के साथी 2 संभावना पर बात करते हैं कि बीजेपी 30-40 सीटों से दूर रह गई तो इंडिया के साथी इंडिया गठबंधन में आ सकते हैं. यदि बीजेपी 210 सीटों के करीब आ जाती है और एनडीए गठबंधन 250 तक रह जाता है. ऐसे में वैकल्पिक सरकार भी बन सकती है.

प्रशांत किशोर ने कर दी भविष्यवाणी

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत की भविष्यवाणी की है. प्रशांत किशोर के मुताबिक, 4 जून को एक बार फिर मोदी सरकार की सत्ता में वापसी होगी. उनके मुताबिक चुनाव में बीजेपी को 300 सीटें मिलेंगी. प्रशांत किशोर ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों में कोई व्यापक गुस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए अपने दम पर 370 से ज्यादा सीटें जीतना असंभव होगा.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि फिलहाल, बीजेपी को उत्तर और पश्चिम में कोई बड़ा झटका नहीं लग रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व में उसकी सीटें बढ़ेंगी.  

ये भी पढ़ें: Monsoon Update: ला नीना देश में लाएगा तबाही! दो महीने जमकर बरसेंगे बादल, जानें क्या कह रहा मौसम विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!

वीडियोज

Trump का नया “Gold Card” धमाका! $1 Million में Green Card से भी Strong Residency
SGB ने फिर कर दिखाया! Gold Investment का असली Master | Paisa Live
NPS में बड़ा धमाका! अब Gold–Silver ETF तक निवेश की आज़ादी | Paisa Live
Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
मैच से पहले युवराज सिंह ने गंभीर को पीछे से दबोचा, मैदान में दिखी ‘वर्ल्ड कप जोड़ी’ की जबरदस्त बॉन्डिंग!
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
दुनिया भर में कैसे मनाते हैं क्रिसमस, ट्री सजाने से लेकर सैंटा के इंतजार तक क्या-क्या परंपराएं मशहूर?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
मौत के नीचे शूटिंग... रीलबाजी में ट्रक के नीचे घुस गया शख्स, वीडियो देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget