एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्टर्स पर पोती थी स्याही, अब कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्हिप जारी

Cong Crakcs Whip: कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ बोलने और होर्डिंग उतारने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्हिप जारी किया है. केसी वेणुगोपाल ने इस मामले में प्रभारी महासचिव से रिपोर्ट मांगी है. 

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ बोलने वाले और होर्डिंग उतारने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्हिप जारी किया है. इस मामले में संगठन महासचिव  केसी वेणुगोपाल ने पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव से रिपोर्ट मांगी है. 

मुंबई में महाविकास अघाड़ी की संयुक्त बैठक में एक मराठी पत्रकार ने खरगे से बार-बार पूछा था कि अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी के खिलाफ बोल रहे हैं, जिस पर खरगे ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व फैसला करता है कोई और नहीं. 

पार्टी का एक नेतृत्व है और हम ही नेतृत्व हैं- मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे ने आगे कहा कि एक बार पार्टी नेतृत्व फैसला कर लेता है तो हर कोई उसका पालन करता है, लेकिन इस पर बार-बार पूछे गए सवालों के दौरान खरगे ने सामान्य तौर पर (अधीर तक सीमित नहीं) कहा था कि मैंने आपको बताया था कि पार्टी का एक नेतृत्व है और हम ही नेतृत्व हैं और हमने तय किया है कि किसका पालन करना है और किसे बाहर नहीं करना है. यह एक सामान्य टिप्पणी थी, जिस पर बंगाल के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया होगा.

पार्टी के अंदर बढ़ा विवाद

बता दें कि इंडिया गठबंधन का सहयोगी दल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस और बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की सोच अलग-अलग देखने को मिल रही है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पोस्टर पर स्याही पोते जाने से लग रहा है कि पार्टी के अंदर विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है.

राहुल गांधी और सोनिया गांधी की फोटो को नहीं लगाया हाथ

हालांकि कांग्रेस नेताओं को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने खरगे की स्याही वाले पोस्टर बैनर्स वहां से हटा दिए. गौर करने वाली बात तो यह थी कि उसे तस्वीर पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भी फोटो छपी थी, लेकिन उनकी फोटो को किसी ने छुआ भी नहीं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का पहला सीएम लेगा शपथ, पीएम मोदी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget