एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार, नाम के ऐलान में देरी को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, आलाकमान से लगाई ये गुहार

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश का अमेठी संसदीय क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा है. हालांकि, पार्टी ने वहां अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश (यूपी) के अमेठी से फिलहाल कांग्रेस का उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है. प्रत्याशी के नाम में ऐलान से जुड़ी देरी को लेकर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में रोष पनप चुका है. मंगलवार (30 अप्रैल, 2024) को वहां के गौरीगंज में कांग्रेस दफ्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमेठी से गांधी परिवार के उम्मीदवार को लेकर प्रदर्शन किया.

कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दौरान दरी बिछाकर पार्टी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे थे. वे इस दौरान हाथ में तख्तियां लिए थे, जिन पर "अमेठी मांगे गांधी परिवार" और "अमेठी मांगे राहुल गांधी" लिखा हुआ था. कार्यकर्ता केरल के वायनाड से पार्टी सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगा रहे थे. 

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया था अपडेट

27 अप्रैल, 2024 को असम के गुवाहाटी में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया था कि अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कुछ समय बाद की जाएगी. वह बोले थे, "कुछ दिन और रुको. हम दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे.''

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी के उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार, नाम के ऐलान में देरी को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, आलाकमान से लगाई ये गुहार

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी रेस में? 

अमेठी सीट को लेकर यह भी कहा गया कि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा वहां से लड़ सकते हैं. उन्होंने इससे कुछ दिनों पहले राजनीति में आने के संकेत भी दिए थे. ऐसे में माना जाने लगा कि वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं. हालांकि, फिलहाल पार्टी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया. 

BJP ने स्मृति ईरानी पर फिर लगाया हैं दांव

अमेठी संसदीय क्षेत्र लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा है. कांग्रेस ने जहां अभी तक वहां अपने पत्ते नहीं खोले हैं, वहीं बीजेपी ने फिर से स्मृति ईरानी पर दांव लगाया है. साल 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने टक्कर दी थी. बीजेपी उम्मीदवार ने तब राहुल गांधी को हार का स्वाद चखाते हुए उन्हीं के गढ़ में बीजेपी का झंडा बुलंद कर दिया था. 

यह भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को लिखा खत, जानें- CAA और आर्टिकल 370 का जिक्र कर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget