एक्सप्लोरर

क्या बंगाल में टीएमसी से सीट शेयरिंग पर बन गई कांग्रेस की बात? सामने आया ये फॉर्मूला

Congress TMC Talks: कांग्रेस ने नए सिरे से टीएमसी से संपर्क किया है और दोनों पार्टियों के बीच पश्चिम बंगाल के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर बात बन सकती है. यह जानकारी सूत्रों ने दी है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया' गठबंधन को एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. गठबंधन के बड़े घटक दल कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर गतिरोध दूर हो गया है और अब उसकी ओर से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से नए सिरे से बात शुरू की गई है.

गुरुवार (22 अक्टूबर) को सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि कांग्रेस ने नए सिरे से टीएमसी से संपर्क साधा है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की 42 सीटों में से 37 सीटों पर टीएमसी और पांच सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है. इस बारे में कांग्रेस की ओर से टीएमसी से बात की जा रही है.

हालांकि, इस बारे में टीएमसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी टीएमसी अकेले चुनाव लड़ेगी. राज्य में टीएमसी के साथ कांग्रेस का गठबंधन बरकरार रहे, इसके लिए ममता बनर्जी की हामी जरूरी है.

सीट बंटवारे पर ऐसी भी हैं अटकलें

इससे पहले सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आई थी कि टीएमसी की ओर से पश्चिम बंगाल, मेघालय और असम में कांग्रेस के लिए पेशकश वहीं रहेगी. यानी पश्चिम बंगाल में टीएमसी कांग्रेस को दो सीटें देने के लिए तैयार है. वहीं मेघालय और असम के लिए टीएमसी कांग्रेस को एक-एक सीट की पेशकश कर सकती है. असम में लोकसभा की 14 और मेघालय में दो सीटें हैं.

यूपी में निकला रास्ता

इससे पहले बुधवार (21 फरवरी) को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने 'इंडिया' गठबंधन के तहत सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की, जिसके तहत कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने उम्मीदवारों को टिकट देगी. यूपी की बाकी 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के प्रत्याशी उतारे जाएंगे. वहीं, समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी जिसे कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है.      

दिल्ली में AAP-कांग्रेस की बन सकती है बात

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर समझौता हो सकता है. दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं. इनमें से कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- छापे के बाद वायरल हो रहा है राहुल गांधी और सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू, जानें तब पुलवामा और किसान आंदोलन पर क्या बोले थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget