एक्सप्लोरर

छापे के बाद वायरल हो रहा है राहुल गांधी और सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू, जानें तब पुलवामा और किसान आंदोलन पर क्या बोले थे

Satyapal Malik News: सीबीआई किरू पनबिजली परियोजना में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है. पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों में भी छापे मारे गए हैं. इस बीच मलिक का पुराना वीडियो वायरल होने लगा है.

Kiru Hydro Electric Project Case: किरू पनबिजली परियोजना में कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों समेत अन्य जगहों पर गुरुवार (22 फरवरी) को छापेमारी की तो राहुल गांधी के साथ पिछले साल दिया उनका एक इंटरव्यू वायरल होने लगा.

पिछले साथ अक्टूबर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर सत्यपाल मलिक के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो साझा किया था. इसमें पुलवामा हमला, किसान आंदोलन और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों पर सत्यपाल मलिक ने टिप्पणियां की थीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो के एक हिस्से की क्लिप को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रीपोस्ट किया है, जिसे खूब देखा जा रहा है. 

वीडियो में सत्यपाल मलिक यह कहते हुए दिख रहे हैं कि पुलवामा हमला सरकार की गलती से हुआ था. सत्यपाल मलिक कारोबारी गौतम अडानी पर बात करते हुए दिख रहे हैं, साथ ही मणिपुर हिंसा मामले पर भी सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं. 

किसान आंदोलन और अग्निवीर योजना पर क्या बोले थे सत्यपाल मलिक?

इंटरव्यू में किसानों की बात करते हुए सत्यपाल मलिक ने परोक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ''अगर आप नहीं हटाओगे (मोदी सरकार को) इस बार तो खेती तो ये पूरी तरह खत्म मतलब किसान छोड़कर भाग जाएगा और ये कॉरपोरेट को दे देंगे. इनका (मोदी सरकार) ये इरादा है...'' उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा था, ''खेती को खत्म करेंगे, फौज खत्म कर ही दी ये लाकर अग्निवीर, अग्निवीर में कौन इतने से अरसे के लिए अपनी जान देगा.''

क्या है किरू पनबिजली परियोजना में भ्रष्टाचार का मामला?

किरू पनबिजली परियोजना जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर एक रन-ऑफ-द-रिवर पनबिजली परियोजना है, जिसकी लागत 2,200 करोड़ रुपये है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि मामला परियोजना के कार्य आवंटन में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है.

मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे. अधिकारियों के मुताबिक, मलिक को दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. इनमें से एक फाइल परियोजना से संबंधित थी. 

सीबीआई ने 22 अप्रैल 2022 को मामला दर्ज करने के बाद कहा था, ''2019 में किरू पनबिजली परियोजना के लगभग 2,200 करोड़ रुपये के सिविल कार्यों का ठेका एक निजी कंपनी को देने में भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया.''

सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के कथित सहयोगियों, चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी की है.

सीबीआई ने नवीन कुमार चौधरी के अलावा चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व अधिकारियों- एमएस बाबू, एम के मित्तल और अरुण कुमार मिश्रा और पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच के सिलसिले में सीबीआई ने जनवरी में पांच लोगों के आवास पर छापा मारा था.

तलाशी में क्या साक्ष्य मिले?

सीबीआई के प्रवक्ता ने दिल्ली में जारी एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी के दौरान भारी नकदी जमा, सावधि जमा में निवेश, विभिन्न शहरों में संपत्तियों में निवेश, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य आदि के सबूत बरामद किए गए हैं.’’

3-4 दिनों से मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं- सत्यपाल मलिक

इस बीच गुरुवार (22 फरवरी) को सत्यपाल मलिक ने अपने आधिकारिक X हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुई अपनी तबीयत का जिक्र करते हुए परोक्ष रूप से सरकार पर हमला बोला. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ''पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं. जिसके बावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहें हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं. मैं किसानों के साथ हूं.''

'मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा'

एक और पोस्ट में सत्यपाल मलिक ने लिखा, ''मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन व्यक्तियों की शिकायत की थी उन व्यक्तियों की जांच ना करके मेरे आवास पर सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई है. मेरे पास 4-5 कुर्ते पायजामे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा. तानाशाह सरकारी एजेंसियों का गलत दुरुपयोग करके मुझे डराने की कोशिश कर रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, न मैं डरूंगा, न झुकूंगा.''

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने अखिलेश यादव को भेजी चिट्ठी, जानें मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या-क्या लिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget