एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा की तीसरी लिस्ट जारी, लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 31 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सपा विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल है.

Samajwadi Party Candidates: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार (20 फरवरी) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. इसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्‍मीदवार बनाया गया है. 

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की तीसरी सूची के मुताबिक, कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

धर्मेंद्र यादव की जगह अब शिवपाल यादव बने उम्मीदवार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव को पूर्व में घोषित धर्मेंद्र यादव के स्‍थान पर बदायूं से टिकट दिया गया है. शिवपाल इस वक्‍त जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक हैं. चौधरी ने बताया कि पार्टी अब तक 31 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है.

सपा ने इससे पहले 30 जनवरी को उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर और 19 फरवरी को 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे. पहली सूची में बदायूं सीट पर घोषित उम्‍मीदवार धर्मेंद्र यादव को बदलकर अब शिवपाल यादव को उम्‍मीदवार बनाया गया है.

धर्मेंद्र यादव को मिली ये जिम्मेदारी

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता बताया कि पार्टी ने पूर्व में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र यादव को इसी सीट का प्रभारी बनाया है. इसके अलावा महबूब अली को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र का, राम औतार सैनी को कन्‍नौज और मनोज चौधरी को बागपत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है.

बसपा सांसद अफजाल अंसारी को दिया टिकट

सपा ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की थी प्रत्‍याशियों की सूची में गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अफजाल अंसारी का नाम भी शामिल है. दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2007 के गैंगस्टर एक्ट मामले में बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सजा को यह कहते हुए निलंबित कर दिया था कि उनका गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र विधायिका में अपने वैध प्रतिनिधित्व से वंचित हो जाएगा, क्योंकि मौजूदा लोकसभा के शेष कार्यकाल को देखते हुए इस सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकता है.

सोमवार (19 फरवरी) को घोषित किए गए थे ये उम्मीदवार

सपा उम्‍मीदवारों की सोमवार को जारी सूची में शामिल अन्‍य उम्‍मीदवारों में हरेंद्र मलिक (मुजफ्फरनगर), नीरज मौर्य (आंवला), राजेश कश्यप (शाहजहांपुर-सुरक्षित), ऊषा वर्मा (हरदोई- सुरक्षित), आरके चौधरी (मोहनलालगंज- सुरक्षित), एसपी सिंह पटेल (प्रतापगढ़), रमेश गौतम (बहराइच -सुरक्षित), श्रेया वर्मा (गोंडा), वीरेंद्र सिंह (चंदौली) और रामपाल राजवंशी (मिश्रिख - सुरक्षित) हैं.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- SP की लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी, बदायूं से शिवपाल यादव बने कैंडिडेट, धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर अटकलें तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शनकारियों पर बरसी लाठियां तो पिघला अखिलेश यादव का दिल, राहुल गांधी से दो बार मिले, क्या है प्लान?
CJP प्रदर्शनकारियों पर बरसी लाठियां तो पिघला अखिलेश का दिल, राहुल से दो बार मिले, क्या है प्लान?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
जंतर-मंतर पर AISA के 3 छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP के संसद मार्च के बीच लिया फैसला 
CJP Protest In Delhi LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'जेपी नड्डा से मिलने जा रहे CJP के 2 प्रवक्ता', संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget